कुछ इन विकल्पों के बारे में सोचा गया
पहले यह विकल्प निकाला गया था कि मैच को 27 मार्च को मैड्रिड के सैंटियागो बर्नब्यू में 50-50 सपोटर्स के साथ कराया जाए। लेकिन , अर्जेंटीना ने मना कर दिया। इसके बाद यह विकल्प निकला कि फाइनल मैच को मैड्रिड और ब्यूनस आयर्स में दो लेग में खेला जाए। लेकिन इसपर भी सहमति नहीं बनी। अर्जेंटीना मैड्रिड के अलावा यूरोप में किसी भी और न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने को तैयार था। वे 27 मार्च या 30 मार्च को खेलने को राजी थे। इसको भी रिजेक्ट कर दिया गया।इसके बाद अर्जेंटीना ने वर्ल्ड कप के बाद मैच रखने के लिए कहा। लेकिन, उसके बाद स्पेन के पास एवेलेबल डेट्स मौजूद नहीं थीं। 31 मार्च को भी अर्जेंटीना ने मैच रखने की बात कही। लेकिन इसपर भी सहमति नहीं हो पाई और अंत में मुकाबले को कैंसिल करना पड़ा।