Select Date:

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही से करीब 7 घंटे हुई पूछताछ

Updated on 03-09-2022 05:47 PM

बीते कुछ वक्त से अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez ) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) चर्चा में बनी हुई हैं, जिसकी मुख्य वजह सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) है। ऐसे में एक बार फिर 200 करोड़ से अधिक रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर मामले में नोरा फतेही से पूछताछ की गई। नोरा से करीब 7 घंटे तक पूछताछ की गई, और उनसे 50 से अधिक सवाल पूछे गए। नोरा से ये पूछताछ शुक्रवार को की गई। बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंसिस विंग की ओर से नोरा फतेही से करीब 7 घंटे तक पूछताछ की गई।

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के एक्सटोर्शन केस को लेकर नोरा से ये पूछताछ दिल्ली ऑफिस में की गई।  दिल्ली पुलिस ने बीते हफ्ते नोरा को समन जारी किया था और शुक्रवार सुबह स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवाने के लिए कहा था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नोरा सुबह 11 बजे ऑफिस आई थीं और शाम को 6 बजे वापस गई हैं। पुलिस ने नोरा से सुकेश से मिले गिफ्ट्स के बारे में पूछताछ की है और इस दौरान नोरा से करीब 50 से अधिक सवाल पूछे गए।

 गौरतलब है कि 200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोपी सुकेश ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस, नोरा फतेही और लीना मारिया पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं और इन्हें महंगे- महंगे तोहफे दिए हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू ने सबसे पहले मामला दर्ज किया था। वहीं इसके बाद ईडी ने मनी लॉड्रिंग के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जैकलीन और नोरा समेत अन्य से पूछताछ के बाद आरोपपत्र दायर किया था। ऐसे में अब पुलिस नोरा और जैकलीन से बातचीत कर सबूत जुटाने में जुटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोरा ने कहा है कि उन्होंने सुकेश से सिर्फ एक गाड़ी तोहफे में ली थी।

 वहीं दूसरी ओर ईडी की चार्जशीट में बताया गया है कि जैकलीन के कहने पर सुकेश ने उनकी बहन गेराल्डिन के अकाउंट में करीब एक लाख 73 हजार अमेरिकी डॉलर,  भाई वाॉरेन फर्नांडिस के अकाउंट में 26,470 ऑस्ट्रेलियन डॉलर्स ट्रांसफर किए। वहीं पैरेंट्स के लिए दो महंगी कारें- मासेराती और पोर्श, और एक्ट्रेस को ढेर सारे अन्य तोहफे दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.