Select Date:

दूसरे शनिवार ब्रह्मास्त्र ने किया धमाका, 200 करोड़ क्लब में पहुंची रणबीर-आलिया की फिल्म

Updated on 18-09-2022 06:40 PM
निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt),  शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), मौनी रॉय (Mouni Roy), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और नागार्जुन (nagarjuna) की फिल्म को दर्शकों से मिक्स रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म का कुल कलेक्शन कितना हो गया है

कितना हुआ ब्रह्मास्त्र का कुल कलेक्शन
ब्रह्मास्त्र का कलेक्शन वीकेंड में काफी अच्छा था, लेकिन वीकडेज में फिल्म का कलेक्शन गिर गया। हालांकि वीकेंड में फिल्म को थोड़ी ग्रोथ मिली है। 8वां दिन  फिल्म का कलेक्शन बीते दिन से अच्छा रहा और 9वें दिन कलेक्शन दोगुना हो सकता है। फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 200 करोड़ रुपये हो गया है।

पहला दिन: 36 करोड़ रुपये
दूसरा दिन: 41.50 करोड़ रुपये
तीसरा दिन: 43.25 करोड़ रुपये
चौथा दिन: 16 करोड़ रुपये
पांचवा दिन: 12.50 करोड़ रुपये
छठवां दिन: 10.50 करोड़ रुपये
सातवां दिन: 9 करोड़ रुपये
आठवां दिन:9.25 करोड़ रुपये
नौवां दिन: करीब 16 करोड़ रुपये (अर्ली ट्रेंड्स)

ब्रह्मास्त्र का स्क्रीन काउंट
ब्रह्मास्त्र न सिर्फ 2022 की बल्कि हिंदी सिनेमा के लिए ही मोस्ट अवेटिड फिल्मों में शुमार थी। साल 2022 बॉलीवुड के लिए बुरा रहा है और कई बड़ी फिल्में फ्लॉप साबित हुई हैं, ऐसे में ब्रह्मास्त्र से ट्रेड एनालिस्ट्स को काफी उम्मीदे हैं। बात फिल्म के स्क्रीन काउंट की करें तो फिल्म को भारत में 5019 स्क्रीन्स और ओवरसीज में करीब 3894 स्क्रीन्स मिले हैं। ऐसे में साफ है कि फिल्म करीब 8913 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। वहीं फिल्म की कुल लंबाई 2 घंटे, 46 मिनट और 54 सेकेंड है। कई लोगों को ब्रह्मास्त्र के ओटीटी रिलीज का भी इंतजार है।

तीन फिल्मों की सीरीज है 'ब्रह्मास्त्र'
बता दें कि ब्रह्मास्त्र तीन फिल्मों की सीरीज है, जिसका पहला पार्ट शिवा हिट हो चुका है। वहीं अब फिल्म के दूसरे पार्ट देव का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ब्रह्मास्त्र 2 देव और अमृता के इर्द गिर्द घूमते नजर आएगी। फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी नजर आ सकते हैं, हालांकि इसको लेकर अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। बता दें कि ब्रह्मास्त्र के पहले पार्ट में रणबीर और आलिया मेन लीड में हैं, जो शिवा और ईशा का किरदार निभाते नजर आएंगे। बता दें कि शिवा (शिव) और ईशा भी महादेव और पार्वती के ही नाम हैं। ब्रह्मास्त्र के सभी किरदार एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और अयान ने इंडियन माइथोलॉजी से जुड़ा एक यूनीवर्स बनाया है। फिल्म में ऐसा कुछ दिखाया गया है। फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए भी दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.