Select Date:

रेस्तरां से ऑनलाइन खाना मंगाना आपको 60% तक पड़ता है महंगा

Updated on 27-08-2022 05:50 PM

अगर आप घर बैठे खाने-पीने की सुविधा देने वाले ऐप्स स्वीगी-जोमैटो आदि से खाना ऑर्डर करते हैं तो आपको 10 से लेकर 60 प्रतिशत तक एक्स्ट्रा कीमत चुकानी पड़ती है। अंतरराष्ट्रीय संस्था जेफरीज के दिल्ली समेत देशभर के आठ शहरों के 80 रेस्तरां पर किए सर्वे में यह बात सामने आई है। कमीश्न और प्रचार में अधिक लागत के चलते ज्यादातर रेस्तरां के फूड डिलीवरी ऐप और रेस्तरां में दिए जाने वाले मेन्यू के रेट में काफी अंतर है। जो डिश आप रेस्तरां में बैठकर 100 रुपये में खाते हैं, फूड डिलीवरी ऐप पर वही डिश आपको 110 से 160 रुपये में मिल रही है।

कीमतों में अंतर के तीन प्रमुख कारण सामने आए हैं। ये पैकिंग, प्रचार और कमीशन हैं। लगभग आधे रेस्तरां पैकिंग शुल्क लगाते हैं, जो बिल का 4-5 प्रतिशत है। ग्राहकों से  वसूली जाने वाली कीमत में लगभग 13 प्रतिशत डिलीवरी शुल्क होता है। इसी प्रकार हर रेस्तरां का फूड डिलीवरी ऐप के साथ अलग-अलग कमीशन भी तय होता है। इन तीन कारणों के चलते कीमतों में अंतर देखा गया है।

ज्यादातर रेस्तरां की कीमतों में अंतर

जेफरीज ने देश के आठ प्रमुख शहरों में 80 रेस्तरां का सर्वेक्षण किया और खाने की ऑनलाइन और ऑफलाइन कीमतों की तुलना की। इसमें संस्था ने 120 से 2800 रुपये तक के 240 ऑर्डर बनाए, जिन्हें अलग-अलग संस्थानों से ऑर्डर किया। सर्वेक्षण में 80 प्रतिशत रेस्तरां में डिश की कीमतों में ऑनलाइन और ऑफलाइन में काफी बड़ा अंतर नजर आया है।

छूट के बावजूद महंगा ऑनलाइन फूड

डिलीवरी ऐप पर विभिन्न ऑफर देने के बावजूद रेस्तरां में जाकर खाना या खुद लेकर आना सस्ता रहता है।  आमतौर पर लगभग 10 प्रतिशत तक की छूट ऑनलाइन दाम में मिल जाती है। उसके बावजूद यह कीमत ऑफलाइन से औसतन 17-18 प्रतिशत अधिक रहती हैं।

28 फीसदी तक कमीशन

साउथ कैंपस में रेस्तरां चलाने वाले राजेश चौरंगी ने बताया कि वह स्विगी और जोमैटो के जरिये ऑनलाइन भी अपने स्नैक्स सप्लाई करते हैं। ऑनलाइन सामान 30 से 40 फीसदी तक महंगा बेचते हैं। इसकी वजह ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी को दिए जाने वाला चार्ज है। यह कंपनियां बिल पर 28 फीसदी तक कमीशन लेती हैं। इसके चलते उन्हें भी यह शुल्क ग्राहक से ही लेना होता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.