मणिरत्नम की मच अवेटेड फिल्म पोन्नियिन सेल्वन रिलीज हो चुकी है। मूवी
देखकर आए दर्शक और क्रिटिक्स इसके बारे में सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं। अब
तक का रिस्पॉन्स काफी जबरदस्त है। ज्यादातर लोगों ने लिखा है कि मणिरत्न
ने कल्कि कृष्णमूर्ति के नॉवेल को स्क्रीन पर बखूबी उतारा है। मूवी में
काफी ट्विस्ट्स और टर्न्स हैं जो दर्शकों को आखिर तक इंगेज रखेंगे। मूवी
में ऐश्वर्या राय नंदिनी के रोल में हैं। उनकी काफी तारीफ हो रही है। वहीं
एआर रहमान को भी आउटस्टैंडिंग बताया जा रहा है।
लोगों ने दी 4 से 5 रेटिंग