Select Date:

रश्‍म‍िका-विजय की पहली होली, ऐश्‍वर्या राय ने नहीं मनाया था रंगोत्‍सव, सोनाक्षी ने खुद लगाया था गुलाल

Updated on 02-03-2026 05:35 PM
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने उदयपुर में अपने बेहद करीबियों के बीच शादी की रस्में निभाईं। अब 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन पार्टी रखी गई है और इसी दिन होली भी है। शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय की ये पहली होली होगी, जो शादी के बाद ये साथ मिलकर सेलिब्रेट करेंगे। आज यहां हम लेकर आए हैं कुछ शानदार फिल्मी कपल की पहली होली की खूबसूरत झलकियां। आइए देखतें हैं किन सितारों ने शादी के बाद कैसे मनाई थी पिछली होली।

इस लिस्ट में कटरीना कैफ और विक्की कौशल से लेकर सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल और अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जैसे तमाम कलाकार हैं। आइए देखते हैं इन फिल्मी कपल की शादी के बाद पहली होली की झलकियां।

विक्की कौशल और कटरीना कैफ

विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी रचाई थी। कटरीना कैफ ने अपने पति विक्की कौशल और उनके पूरे परिवार के साथ अपनी पहली होली की झलकियां सोशल मीडिया पर दिखाई थी जिसमें अलग-अलग रंगों के साथ इनके बीच प्यार का रंग भी खूब दिखा

कटरीना ने ससुराल वालों के साथ मनाई थी पहली होली

शादी के बाद पहली होली की इन तस्वीरों में कटरीना विक्की के माता-पिता और उनके भाई सनी कौशल के साथ पोज देती नजर आ रही थीं। तस्वीरें शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा था, 'हैप्पी होली।' तस्वीर में कटरीना और विक्की, उनके पिता शाम कौशल, मां वीना कौशल और भाई सनी के साथ दिखे जिनके चेहरे पर चेहरे पर गुलाल लगा था।

आलिया और रणबीर कपूर की पहली होली अलग-अलग

शादी के बाद जहां फिल्मी सितारे एकसाथ होली मनाया करते हैं वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने वर्क कमिटमेंट् को प्रायॉरिटी दी। होली 2022 आलिया ने कश्मीर में होली अकेले मनाई। आलिया ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के सेट पर होली मनाई , वहीं रणबीर ने कहा कि पिता के रूप में यह उनकी पहली होली थी। आलिया ने कश्मीर में अपनी फिल्म के सेट से 'हैप्पी होली' का मेसेज पोस्ट किया।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की होली

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी 2023 को शादी रचाई। दोनों ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाई है अगले साल अपनी पहली होली पर अपनी हल्दी की तस्वीरें शेयर की थीं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी हल्दी सेरिमनी की तस्वीरें शेयर कर फैन्स को होली की बधाई दी थी। कियारा ने लिखा था, '"मेरी और मेरे प्यार की तरफ से आप सभी को होली की शुभकामनाएं।' इसी के साथ उन्होंने रंग-बरंगी इमोजी भी शेयर की थी।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अकेले मनाई पहली होली

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तरह ही 23 जून 2024 को शादी के बंधन में बंधने के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपनी पहली होली अलग-अलग रहकर मनाई। साल 2025 की होली इनकी पहली होली थी जिसे उन्होंने एक-दूसरे से दूर रहकर मनाया। शूटिंग में व्यस्त होने के कारण सोनाक्षी ने अकेले ही होली मनाई और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

सोनाक्षी ने बताया था- क्यों अकेले मनाई थी पहली होली

14 मार्च 2025 को किए अपने पोस्ट में सोनाक्षी ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- होली हैइइइइइइ!!! रंग बरसाओ, खुशियां मनाओ! हैप्पी होली मेरे दोस्तों, जटाधारा की शूटिंग से।' उन्होंने ये भी बताया था कि होली पर वो क्यों अकेली हैं। उन्होंने लिखा था- जहीर मुंबई में हैं और मैं शूट पर हूं, इसलिए साथ में नहीं हैं। ट्रोल्स से कहा था- सिर पर ठंडा पानी डालो।

ऐश्वर्या और अभिषेक की पहली होली सूनी रही थी

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी साल 2007 में हुई थी और इसके बाद 21 मार्च 2008 को शादी के बाद इनकी पहली होली थी। हालांकि, दोनों की ये होली सूनी रही थी। दरअसल ऐश्वर्या- अभिषेक की शादी के 7-8 महीने बाद ही अमिताभ की मां यानी तेजी बच्चन का निधन हुआ जिससे पूरा परिवार शोक में डूबा था। जया ने कहा था, 'इस साल हम होली नहीं मना रहे क्योंकि मेरी सास गुजर गईं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
Advt.