Select Date:

महंगाई के मोर्चे पर राहत

Updated on 13-08-2022 06:50 PM

आम आदमी को जुलाई में महंगाई के मोर्चे पर राहत मिली है। शुक्रवार को जारी किए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित रिटेल महंगाई दर जुलाई में घटकर 6.7% हो गई। जून में ये 7.01% थी। महंगाई का ये 5 महीनों का निचला स्तर है।

खाने पीने का सामान खास तौर पर खाने का तेल और सब्जियों की कीमतों के घटने की वजह से महंगाई कम हुई है। जुलाई में फूड इन्फ्लेशन 6.75% हो गई जो जून में 7.75% रही थी। मई महीने में यह 7.97% और अप्रैल में 8.38% थी।

हालांकि, यह लगातार 7वां महीना है, जब रिटेल महंगाई दर RBI की 6% की ऊपरी लिमिट के पार रही है। जनवरी 2022 में रिटेल महंगाई दर 6.01%, फरवरी में 6.07%, मार्च में 6.95%, अप्रैल में 7.79% और मई में 7.04% दर्ज की गई थी।नाइट फ्रैंक इंडिया के रिसर्च डायरेक्टर विवेक राठी ने कहा, 'जुलाई 22 में रिटेल इन्फ्लेशन फूड प्राइस में नरमी के कारण 6.7% पर आ गई। कुछ महीने पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर अंकुश लगाने के सरकारी उपायों के बावजूद फ्यूल इन्प्लेशन में बढ़ोतरी चिंताजनक फैक्टर है।

वर्तमान में, वैश्विक कच्चे तेल और कमोडिटी की कीमतों में सुधार हुआ है, इससे आने वाले महीनों में भारत में महंगाई में और कमी आनी चाहिए। हालांकि, करेंसी डेप्रिसिएशन जो आयात लागत को बढ़ाता है और इस साल असमान मानसून के कारण फसल की पैदावार में गिरावट भारत में महंगाई के लिए नियर टर्म रिस्क है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.