Select Date:

धान खरीदी पर विधानसभा में हंगामा, विपक्षी ने किया बहिर्गमन

Updated on 09-03-2026 03:43 PM
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को धान खरीदी का मुद्दा सदन में गरमाया रहा। बस्तर क्षेत्र के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी नहीं होने के आरोप को लेकर विपक्षी कांग्रेस विधायकों ने खाद्य मंत्री दयालदास बघेल को घेरा और बाद में विरोध जताते हुए सदन से बहिर्गमन कर दिया।

मामला तब उठा जब कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने बस्तर में किसानों से धान नहीं खरीदे जाने का मुद्दा सदन में उठाया और सरकार से जवाब मांगा। इस पर मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि 44,612 पंजीकृत किसान धान खरीदी केंद्रों में धान बेचने के लिए पहुंचे ही नहीं, इसलिए उनका धान नहीं खरीदा गया।\

मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने धान खरीदी में गड़बड़ी और किसानों से जबरन रकबा समर्पण कराने का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार से पूछा कि कितने किसानों से रकबा समर्पण कराया गया और कितने किसानों से यह जबरन कराया गया। इस मुद्दे पर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

विपक्ष के सवालों पर मंत्री दयालदास बघेल बार-बार यही कहते रहे कि जो किसान धान लेकर खरीदी केंद्र पहुंचे, उनका धान खरीदा गया है, जबकि जिन किसानों के आंकड़े सामने आ रहे हैं वे धान बेचने समिति तक पहुंचे ही नहीं।


इस दौरान कोंटा विधायक कवासी लखमा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि बस्तर आदिवासी क्षेत्र है और राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद आदिवासी किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई किसानों ने कर्ज लेकर खेती की है और अब वे अपनी जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहे हैं।


लखमा ने सवाल उठाया कि पांच जिलों में करीब 32,200 किसानों का धान क्यों नहीं खरीदा गया, जबकि उनका पंजीयन और गिरदावरी हो चुकी थी तथा टोकन भी जारी किए गए थे। उन्होंने सरकार से पूछा कि जिन किसानों का धान नहीं खरीदा गया है, उनका धान खरीदा जाएगा या फिर उनका कर्ज माफ किया जाएगा।

इस पर मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कई जिलों में दोगुना और कुछ जगहों पर तीन गुना तक धान खरीदा गया है। हालांकि मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने विरोध जताते हुए सदन से बहिर्गमन कर दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 March 2026
रायपुर, राजधानी समेत प्रदेशभर में 14 मार्च को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में लंबित ई-चालान के मामलों को पेश किया जाएगा। रायपुर में अब तक 6…
 12 March 2026
रायपुर, दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर अब नवा और पुराने रायपुर के साथ दुर्ग-भिलाई के हाऊसिंग, एजुकेशन, हेल्थ और ट्रांसपोर्ट खासतौर पर मेट्रो प्रोजेक्ट एक साथ कैसे आकार लेंगे? इसके लिए…
 12 March 2026
कोरबा, कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरपाली गांव में एक किसान के खेत में लगे चालू बिजली ट्रांसफार्मर से कीमती पुर्जे चोरी हो गए। यह घटना चांपा मुख्य मार्ग स्थित…
 12 March 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही इलाके में ग्रीष्म ऋतु में तापमान में वृद्धि और नागरिकों को लू लगने की संभावना को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने एडवाइजरी जारी…
 12 March 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के मामलों में अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। दो अलग-अलग मामलों की सुनवाई है। पहले मामले में विशेष न्यायाधीश पंकज…
 12 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में नई व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं, ताकि इससे जुड़े महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की…
 12 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) बैठक में शहर के विकास से जुड़े 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में सड़क चौड़ीकरण, जल आपूर्ति व्यवस्था सुधार और…
 12 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अफीम की खेती मिलने के बाद प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को शिवनाथ नदी जाने वाले रास्ते पर लगाए गए बैरियर को…
 12 March 2026
कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पूर्व गृहमंत्री के बेटे की दबंगई का वीडियो सामने आया है। संदीप कंवर ने नशे की हालत अपनी कार बस स्टैंड पर लगी सेवई की…
Advt.