फिल्ममेकर साजिद खान को बिग बॉस 16 में देखकर कई लोगों का गुस्सा भड़क
गया है। इनमें सिंगर सोनामहापात्रा भी शामिल हैं। सोना ने साजिद के खिलाफ
कई ट्वीट्स किए हैं। उन्होंने चैनल के खिलाफ भी गुस्सा निकाला है। सोना ने
अपने ट्वीट्स में फरहान अख्तर और जावेद अख्तर को टैग किया है। उनको याद
दिलाया है कि वे साजिद को पर्सनली जानते हैं तो उनके खिलाफ कुछ करते क्यों
नहीं। इतना ही नहीं सोना ने अनु मलिका, कैलाश खेर, सुहेल शाह और विकास बहल
के खिलाफ भी लिखा है।
सोना महापात्रा ने अनु मलिक को भी घेरा