सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 23,800 के पार, कच्चे तेल में गिरावट
Updated on
18-03-2026 01:01 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 23,800 के पार पहुंच गया। सेंसेक्स 12.11 बजे 702.71 अंक यानी 0.92% तेजी के साथ 76,773.55 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी भी 205.95 अंक यानी 0.87% की उछाल के साथ 23,787.10 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इस तेजी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 6 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 439 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।
सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर तेजी के साथ खुले। इंडिगो में दो फीसदी से ज्यादा तेजी आई। इसके अलावा टीसीएस, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, अडानी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारती एयरटेल में भी तेजी रही। दूसरी तरफ आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और टाटा स्टील में गिरावट रही।
कच्चे तेल में गिरावट
ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन बेंचमार्क इंडेक्सेज से बेहतर रहा है। निफ्टी मिडकैपमें 0.97 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 1 फीसदी तेजी आई है। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी और निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा तेजी आई। निफ्टी मेटल में 0.83 फीसदी गिरावट रही। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे कमजोर होकर 92.43 पर आ गया। कच्चा तेल 2.55 डॉलर यानी 2.47 फीसदी गिरावट के साथ 100.9 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…