Select Date:

आज ही निपटा लें ये 2 काम:PM किसान योजना के लाभार्थी और PNB के खाताधारक जल्द से जल्द करा लें KYC, नहीं तो होना पड़ सकता है परेशान

Updated on 31-08-2022 06:02 PM

अगस्त महीने का आज आखिरी दिन है। ऐसे में अगर आप PM किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं तो 31 अगस्त तक e-kyc कराना जरूरी है। ऐसा नहीं करने वाले किसानों के अगली किस्त का पैसा नहीं मिलेगा। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने खाताधारकों को 31 अगस्त तक KYC कराने को कहा है। ऐसा न करने पर अकाउंट चलाने में दिक्कत आ सकती है।

किसान सम्मान निधि के लिए KYC
PM किसान योजना का लाभ ले रहे किसानों को 31 अगस्त तक e-kyc करानी है। इस तारीख तक e-kyc की प्रकिया पूरी नहीं करने वाले किसानों के अगली किस्त का पैसा नहीं मिलेगा। किसान दो तरीकों से PM किसान के लिए e-kyc पूरी कर सकते हैं। किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी अपनी e-kyc करवा सकते हैं​​​​।

इसके अलावा e-kyc प्रक्रिया घर बैठे ऑनलाइन PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्‍यम से पूरी की जा सकती है। इसके लिए आपके आधार कार्ड में आपका मोबाइल नंबल लिंक होना चाहिए। लिंक होने के बाद आप लैपटॉप, मोबाइल से OTP के जरिए e-kyc घर बैठे पूरी कर सकते हैं। प्रोसेस जानने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक करा लें KYC
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने खाताधारकों को 31 अगस्त तक KYC कराने को कहा है। बैंक के अनुसार KYC न कराने पर बैंक अकाउंट बंद किया जा सकता है। PNB के मुताबिक, जिन ग्राहकों का KYC बाकी है, वे इसे जल्द पूरा कर लें, वरना बाद में अकाउंट चलाने में दिक्कत आ सकती है। बैंक ने कहा है कि जिन लोगों ने 31 मार्च 2022 तक अपना KYC करा लिया है, उन्हें कोई परेशानी नहीं आएगी। लेकिन जिनका पेंडिंग है, वो 31 अगस्त तक करा लें।

आप बैंक के ब्रांच में जाकर आपना KYC अपडेट करा सकते हैं। बैंक में आपको KYC के फॉर्म मिलेंगे, उसे भरकर और साथ में जरूरी डॉक्यूमेंट को अटैच कर जमा कर दीजिए। फॉर्म जमा करने के बाद आपका KYC अपडेट हो जाता है। अगर आप घर बैठे KYC अपडेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने डॉक्यूमेंट्स बैंक को ई-मेल करने होंगे। इस बात का खास ध्यान रखें कि डॉक्यूमेंट रजिस्टर्ड मेल आईडी से ही भेजें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.