Select Date:

62 रुपये के प्रीमियम पर है इस कंपनी का शेयर

Updated on 24-08-2022 06:20 PM

निवशकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एयरपोर्ट पर सर्विस देने वाली कंपनी Dreamfolks Services Ltd का आईपीओ आज खुल रहा है। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 308 रुपये से 326 रुपये तय किया है। जिन भी निवेशकों की दिलचस्पी  Dreamfolks Services Ltd के आईपीओ में है वो 26 अगस्त 2022 तक इसे सब्सक्राइब कर सकते हैं। यानी उनके पास इस पर दांव लगाने का मौका तीन दिन के लिए रहेगा। बता दें, कंपनी ने एंकर इंवेस्टर्स के जरिए 253 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार कंपनी ने एंकर निवेशकों को 7.76 करोड़ शेयर 326 रुपये प्रति शेयर के भाव से बेचें हैं।  

बाजार पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का 62 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध है। Dreamfolks Services Limited के शेयरों का अलॉटमेंट 1 सितंबर 2022 को हो सकता है। जबकि कंपनी 6 सितंबर 2022 को लिस्ट हो सकती है। 

इस आईपीओ को लेकर क्या बोल रहे हैं एक्सपर्ट 

Jainam ब्रोकिंग अपने नोट्स में साझा करते हैं,‘हम इस आईपीओ को कुछ पैरामीटर पर सब्सक्राइब करने की सलाह देते हैं। कंपनी के ऊपर कोई कर्ज नहीं, इंडस्ट्री की स्थिति पहले से बेहतर हो रही है। कंपनी के पास कोई प्राइवेट इक्विटी नहीं है।

क्या करती है कंपनी?

कंपनी के आईपीओ के लॉट साइज 46 शेयरों का है। आईपीओ पूरी तरह से प्रमोटरों द्वारा बिक्री पेशकश (OFS) पर आधारित है। प्रवर्तक लिबर्टा पीटर कलात, दिनेश नागपाल और मुकेश यादव द्वारा 1.72 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश की जाएगी ड्रीमफोक्स, यात्रियों के लिए एक उन्नत हवाई अड्डे पर एडवांस सुविधा प्रदान करवाने के लिए जानी जाती है। कंपनी की तरफ से ग्राहकों को लाउंज, खाना, स्पा, मीट एंड असिस्ट और ट्रांसफर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। कंपनी इस कोराबार में 2013 से है। 

कैसी है कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति

31 सितंबर 2021 तक के आंकड़ों के अनुसार कंपनी की नेट वर्थ 64.7 करोड़ रुपये था। कंपनी को रेवन्यू सितंबर 2021 की तिमाही के दौरान 85.1 करोड़ रुपये का रहा था। वित्त वर्ष 2021 में कंपनी को 105.6 करोड़ रुपये का रेवन्यू हुआ था। जोकि वित्त वर्ष 2020 की तुलना में कम है। तब कंपनी का रेवन्यू 367.04 करोड़ रुपये का हुआ था।  

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.