Select Date:

यह कंपनी बेचेगी अपना पोर्ट कारोबार

Updated on 27-08-2022 05:53 PM

एस्सार समूह ने शुक्रवार को आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील लिमिटेड को अपने कुछ बंदरगाहों और बिजली बुनियादी ढांचा बेचने के लिए एक सौदे की घोषणा की। यह सौदा 2.4 अरब डॉलर (19,000 करोड़ रुपये) में हुआ है। यह भारत में महामारी के बाद हुए बड़े विलय और अधिग्रहण सौदों में एक है।

क्या कहा एस्सार ने?

एस्सार ने एक बयान में कहा कि उसने कुछ बंदरगाहों और बिजली बुनियादी ढांचे की परिसंपत्तियों को बेचने के लिए आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील के साथ एक बाध्यकारी समझौता किया है। ये परिसंपत्तियां मुख्य रूप से हजीरा इस्पात संयंत्र के परिचालन से संबंधित हैं।
बयान में कहा गया, ‘‘इस सौदे में गुजरात के हजीरा में 10 लाख टन सालाना एलएनजी टर्मिनल बनाने के लिए एस्सार और आर्सेलर मित्तल के बीच 50-50 प्रतिशत के संयुक्त उद्यम साझेदारी की भी व्यवस्था है।’’

आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील ने क्या कहा?
बयान में अधिक विवरण दिए बिना सिर्फ कुछ बंदरगाहों और बिजली अवसंरचना के बारे में बताया गया, जो मुख्य रूप से हजीरा इस्पात संयंत्र के संचालन से जुड़े थे। आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील (एएम/एनएस) ने 2018-19 में इस इस्पात संयंत्र का अधिग्रहण किया था।

आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील ने एक अलग बयान में कहा कि इस सौदे में गुजरात, आंध्र प्रदेश और ओडिशा स्थित बंदरगाह संपत्तियों के साथ ही हजीरा में दो बिजली संयंत्र और एक बिजली पारेषण लाइन शामिल हैं। कंपनी ने 2018-19 में दिवालियापन की कार्यवाही में एस्सार स्टील का लगभग 42,000 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया था। हालांकि, बाद में यह मामला अदालत में चला गया। इस बारे में अब दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.