Select Date:

गूगल कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी

Updated on 16-08-2022 07:36 PM

गूगल कंपनी की सेल्स टीम ने गूगल कर्मचारियों को ओवरऑल सेल्स प्रोडक्टविटी और उनके खुद की प्रोडक्टविटी को देखते हुए धमकी दी है कि यदि अगली तिमाही के रिजल्ट अच्छे नहीं आए तो छंटनी के लिए तैयार रहें। गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने हाल ही में कहा था कि कंपनी के पास बहुत सारे कर्मचारी हैं, लेकिन काम बहुत कम है।

उन्होंने कर्मचारियों को ज्यादा अच्छे से काम करने, अपने प्रोडक्ट को बेहतर बनाने और ग्राहकों की सहायता करने पर ध्यान देने की सलाह भी दी थी। अब बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के हवाले से खबर आ रही है कि गूगल कर्मचारियों को छंटनी की चेतावनी दे रही है।

परफॉर्मेंस दिखाएं या फिर आगे होने वाले कड़े फैसले के लिए तैयार रहें
रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल के कुछ टॉप ऑफिसर्स ने कर्मचारियों को कहा है कि वो परफॉर्मेंस दिखाएं या फिर आगे होने वाले कड़े फैसले के लिए तैयार हो जाएं। मैनेजमेंट साफ तौर से कर्मचारी को छंटनी के लिए तैयार रहने के लिए कह रहा है। इन ऑफिसर्स ने यह भी कहा कि छंटनी होगी या नहीं यह पूरी तरह से अगली तिमाही की आय की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा।

गूगल की रेवेन्‍यू ग्रोथ दो सालों में सबसे धीमी रही
वहीं, गूगल के कुछ कर्मचारियों ने वेबसाइट इनसाइडर को बताया कि कंपनी के भर्तियों पर रोक लगाने के बाद से ही वे दहशत में हैं और उन्‍हें नौकरी से निकाले जाने का डर सता रहा है। पिछली तिमाही में गूगल की रेवेन्‍यू ग्रोथ दो सालों में सबसे धीमी रही। टेक कंपनियां पिछले लंबे समय से चुनौतियों से जूझ रही है और यही कारण है कि नैस्‍डैक कंपोजिट इंडेक्‍स इस साल अब तक 26 फीसदी गिर चुका है।

कंपनी दो सप्ताह के लिए हायरिंग पर रोक लगा चुकी है
पिछले महीने, गूगल के CEO एरिक श्मिट ने कर्मचारियों से प्रोडक्टविटी बढ़ाने के लिए कहा और तेजी से बेहतर रिजल्ट पाने के बारे में सुझाव मांगे। पिचाई ने कहा कि यह चिंता की बात है कि हमारी प्रोडक्टविटी उतनी नहीं है, जितनी होनी चाहिए।

एक महीने पहले जुलाई में अपने कर्मचारियों की संख्या की समीक्षा करने और दो सप्ताह के लिए हायरिंग पर रोक लगा दी है। बाद में कंपनी ने हायरिंग की रोक बढ़ा दी थी।आर्थिक मंदी की वजह से हायरिंग रोकने का ऐलान किया था। हालांकि, उस समय गूगल ने ऑफिशियली छंटनी पर चर्चा नहीं की थी, लेकिन कर्मचारी चिंतित थे।

इन विभागों में होगी भर्ती
सुंदर पिचाई ने कहा कि साल 2022 और 2023 में कंपनी का फोकस सिर्फ इंजीनियरिंग, तकनीकी विशेषज्ञ और महत्वपूर्ण पदों पर कर्मचारियों की भर्ती करने पर है। 2022 के पहले भाग में कंपनी ने कर्मचारियों की भर्ती का कोटा पूरा कर लिया है। आगे हमें और अधिक उद्यमशील होने की जरूरत और सही फोकस से सामान्‍य दिनों की बजाय सफलता के लिए अब ज्‍यादा प्रयास करने की जरूरत है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.