इस फैसले से मोरक्को ने 50 साल बाद जीता अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस का खिताब
इस फैसले के साथ मोरक्को ने 50 साल बाद अपना दूसरा अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस खिताब जीत लिया। रॉयल मोरक्कन फुटबॉल फेडरेशन ने सीएएफ के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रतियोगिता के नियमों और स्थिरता को मजबूती मिलेगी। सीएएफ ने मोरक्को के इस्माइल सैबारी पर लगाया गया 100,000 डॉलर का जुर्माना हटा दिया और उनका निलंबन तीन मैच से घटाकर एक मैच कर दिया।हालांकि वीएआर प्रक्रिया में हस्तक्षेप के लिए कुछ खिलाड़ियों और अधिकारियों पर जुर्माना बरकरार रखा गया है। यह विवाद अब सिर्फ एक मैच के नतीजे से आगे बढ़कर अफ्रीकी फुटबॉल की साख और नियमों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रहा है। सीएएस इस मामले पर अब अंतिम निर्णय लेगी।