Select Date:

विवेक अग्निहोत्री ने साधा करण जौहर पर निशाना

Updated on 04-09-2022 06:45 PM

अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), नागार्जुन (nagarjuna), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और मौनी रॉय (Mouni Roy) स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) की रिलीज में कुछ ही दिन रह गए हैं। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक ओर जहां तगड़ा बायकॉट देखने को मिल रहा है तो दूसरी ओर इसे सपोर्ट भी किया जा रहा है। इस बीच द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने करण जौहर (Karan Johar) और ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) पर तंज कसा है।

ब्रह्मास्त्र तक बोल नहीं पाते हैं...
दरअसल हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने करण जौहर और अयान मुखर्जी के लिए कुशल मेहरा से इंटरव्यू के दौरान कहा, 'ब्रह्मास्त्र, क्या उन्हें इसका मतलब भी पता है? और अब इसके बाद वो अस्त्रवर्स के बारे में बात कर रहे हैं, वो है क्या? फिर आपके निर्देशक (अयान) हैं, जो ब्रह्मास्त्र तक बोल नहीं पाते हैं। वो एक बेहतरीन निर्देशक हैं, मुझे उनकी वेक अप सिड और दूसरी फिल्म बहुत पसंद आई थी, मेरी इच्छा है कि उन्होंने अच्छी फिल्म बनाई हो।'विवेक ने बातचीत में आगे कहा, 'मुझे वैसे ही उसकी चिंता है, जैसे एक मां को अपने बच्चों की होती है। मैं बहुत निराश हुआ हूं। तो ये समस्याए हैं।'

LGBTQ कम्यूनिटी का मजाक उड़ाते हैं करण
इसके बाद विवेक ने करण पर भी निशाना साधा और उन्हें LGBTQ कम्यूनिटी का मजाक उड़ाने वाला कहा, 'वो LGBTQ एक्टविज्म की बात करते हैं, लेकिन खुद LGBTQ कम्यूनिटी का मजाक उड़ाते हैं। क्यों अक्सर करण जौहर अपनी फिल्मों में LGBTQ कम्यूनिटी का मजाक उड़ाते हैं? क्यों और फिर वो एक्टविज्म की बात करते हैं।' बता दें कि विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म दिल्ली फाइल्स है, जिसका आधिकारिक ऐलान उन्होंने कुछ वक्त पहले किया था। तीन पार्ट्स में रिलीज होगी ब्रह्मास्त्र
फिल्म ब्रह्मास्त्र तीन पार्ट्स की फिल्म है। पिंकविला ने इसको लेकर अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि दूसरा पार्ट महादेव और पार्वती पर आधारित होगा। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि ब्रह्मास्त्र 2, महादेव और पार्वती के किरदार के ईर्द गिर्द घूमती नजर आएगी। बता दें कि ब्रह्मास्त्र के पहले पार्ट में रणबीर और आलिया मेन लीड में हैं, जो शिवा और ईशा का किरदार निभाते नजर आएंगे। बता दें कि शिवा (शिव) और ईशा भी महादेव और पार्वती के ही नाम हैं। सूत्र ने बताया, 'सभी किरदार एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और अयान ने इंडियन माइथोलॉजी से जुड़ा एक यूनीवर्स बनाया है। फिल्म में ऐसा कुछ दिखाया गया है, जो कभी भी पहले नहीं देखा गया है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.