Select Date:

जब बॉलीवुड छोड़ने पर लकी अली ने दिया था जवाब

Updated on 19-09-2022 06:32 PM

सिंगर लकी अली ने अपनी आवाज के दम पर लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फेमस कॉमेडियन महमूद के बेटे अली आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। लकी अली ने म्यूजिक इंडस्ट्री के रिटायरमेंट के फैसले ने सभी को हैरत में डाल दिया था। एक पुराने इंटरव्यू में लकी अली ने बॉलीवुड छोड़ने की काफी शॉकिंग वजह बताई थी।

लकी अली लेजेंडरी एक्टर- फिल्ममेकर महमूद के बेटे हैं ,लकी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में सुनोह एल्बम से कीं। उस वक्त लकी 37 साल के थे। लकी को उनके करियर का सबसे बड़ा ब्रेक साल 2000 में आई फिल्म  'कहो न प्यार है' में मिला था। साल 2001 में रिलीज हुआ लकी अली का एल्बम 'गोरी तेरी आंखे' को उनके फैंस ने बहुत पसंद किया था। ये लकी की आवाज का ही जादू था कि उनका बैक टू बैक सभी एल्बम हिट हो रहे थे। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म तमाशा के बाद लकी ने बॉलीवुड से दूरी बना ली। 

साल 2017 में लकी के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले ने सभी को शॉक कर दिया। लकी से जब बॉलीवुड छोड़ने के पीछे की वजहों को लेकर सवाल पूछा गया तो सिंगर ने बताया थी कि यहां बदतमीजी बहुत है, बीते कुछ सालों में बॉलीवुड काफी बदल गया है। अब जिस तरह की फिल्में बॉलीवुड में बन रही हैं उनमें कुछ भी सीखने या प्रेरणा लेने लायक नहीं होता। इन दिनों बॉलीवुड में जिस तरह की फिल्में बन रही उनका समाज पर बहुत गलत प्रभाव पड़ रहा है। इन फिल्मों की वजह से आज कल लोग ज्यादा हिंसक होते जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.