Select Date:

क्यों हो रही है जुबिन नौटियाल की गिरफ्तारी की मांग

Updated on 10-09-2022 06:29 PM

अपनी दिलकश आवाज से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं और साथ ही साथ #ArrestJubinNautiyal भी ट्रेंड हो रहा है। जुबिन नौटियाल को सोशल मीडिया यूजर्स काफी खरी खोटी सुना रहे हैं और जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जुबिन नौटियाल को ट्रोल और गिरफ्तार करने के पीछे की वजह उनका एक लाइव कंसर्ट है, जो जल्दी ही यूएस में होगा। जुबिन को इस शो के स्पॉन्सर की वजह से ट्रोल किया जा रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला....

क्या है पूरा मामला
दरअसल 23 सितंबर को जुबिन नौटियाल का यूएस में शो है, जिसको लेकर रेहान सिद्दीकी नाम के एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया और लिखा,'मेरे फेवरेट सिंगर हॉस्टन आ रहे है। ग्रेट जॉब जय सिंह... तुम्हारी शानदार प्रजनटेशन का इंतजार कर रहे हैं।' इस ट्वीट में रेहान ने जय सिंह का जिक्र किया है और इस नाम की वजह से ही न सिर्फ जुबिन नौटियाल को ट्रोल किया है, बल्कि गिरफ्तार करने की मांग भी उठ रही है।

कौन है जय सिंह
आप भी अब जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर जय सिंह कौन है, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है और गिरफ्तार करने की मांग उठ रही है। बता दें कि जय सिंह एक क्रिमिनल है, जिसकी तलाश बीते करीब 30 साल पंजाब पुलिस को है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जय सिंह अब अमेरिका में रहता है और उस पर वीडियो पाइरेसी से लेकर ड्रग्स तस्करी तक के आरोप हैं। जानकारी के मुताबिक जय सिंह मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.