Select Date:

क्‍या इस बार फीकी होगी होली? सिनेमाघरों के दर्शक निराश! 'धुरंधर 2' और 'टॉक्‍स‍िक' से पहले खालीपन

Updated on 28-02-2026 05:23 PM
ईद, दिवाली, क्रिसमस और दशहरा की तरह होली के त्योहार की गिनती भी फिल्मी दुनिया में बड़ी और कमाऊ रिलीज डेट के तौर पर होती है। यही वजह है कि फिल्म निर्माता इस रंग-बिरंगे त्योहार पर भी हमेशा बड़ी फिल्में रिलीज करते रहे हैं। पिछले कुछ साल में होली पर रिलीज हुईं हिट फिल्मों में 'केसरी' और 'तू झूठी मैं मक्कार' शामिल हैं। इस साल भी होली पर आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो 2' रिलीज होनी थी। लेकिन पिछले दिनों इस फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया। ऐसे में होली वाले दिन नई फिल्म रिलीज नहीं होने से सिनेमा के दर्शक निराश हैं। हालांकि, सिनेमाघरों में 'द केरल स्‍टोरी 2' जरूर आई है। लेकिन यह उत्‍सव के मूड के लिहाज से अलग जॉनर की फिल्‍म है। इसके अलावा री-रिलीज 'तेरे नाम', और 'ये दिल आश‍िकाना' भी हैं। जबकि 'ओ रोम‍ियो', 'अस्‍सी', 'दो दीवाने सहर में', 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' अब पुरानी और धीमी हो चली हैं।

वेव सिनेमाज के वाइस प्रेसिडेंट योगेश रायजादा कहते हैं, 'साल 2026 की पहली तिमाही अब तक कुछ खास नहीं रही। अब होली पर भी कोई नई बड़ी फिल्म नहीं आ रही। यह हमारे और दर्शकों दोनों के लिए निराशाजनक खबर है। अब बस यही उम्मीद है कि ईद पर आने वाली फिल्में अच्छा प्रदर्शन करें, ताकि हमारी पहली तिमाही ठीकठाक निकल जाए।'

कम चलेंगे शोज, होगी आगे की तैयारी

बकौल योगेश, 'हमें उम्मीद है कि इस हफ्ते रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी 2' को लेकर दर्शकों में क्रेज बढ़ेगा। ताकि यह अगले हफ्ते भी सिनेमाघरों में दर्शक खींचने में सफल रहे। इसके अलावा हमें री-रिलीज होने वाली फिल्मों का ही सहारा रहेगा। बेशक होली पर कोई नई फिल्म रिलीज नहीं होगी, तो हम अपने शोज की संख्या कम करके ईद पर उमड़ने वाली दर्शकों की भीड़ के लिए सिनेमाघरों को तैयार करेंगे।'

'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' के क्लैश से बचने की कोश‍िश

फिल्‍म बिजनस एनालिस्‍ट गिरीश जौहर भी ऐसी ही राय रखते हैं। वह कहते हैं, 'होली पर नई और बड़ी फिल्मों की रिलीज नहीं होने से दर्शक निराश हैं। सिनेमाघरों में भी सुस्‍ती है। फिल्मवालों ने ईद पर 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' के क्लैश से बचने के लिए होली पर रिलीज होने वाली फिल्मों को पोस्टपोन कर दिया है।'होली के मौके पर बीते 10 साल में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अक्षय कुमार की 'केसरी' के नाम है, ज‍िसने देश में 155.70 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद दूसरे नंबर पर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की 'तू झूठी मैं मक्‍कार' है, जिसने 147.28 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर वरुण धवन-आलिया भट्ट की 'बद्रीनाथ की दुल्‍हन‍िया है', जिसने 117.89 करोड़ कमाए और सुपरहिट रही। बीते 10 साल में होली के मौके पर बॉक्‍स ऑफिस का खाता-बही देखें तो इसमें 1 सुपरहिट, 3 हिट, 2 एवरेज, 2 फ्लॉप और 2 डिजास्‍टर फिल्‍में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
Advt.