Select Date:

6 दोस्त पिकनिक मनाने गए थे, लौटते वक्त पलट गई कार; एक की मौत, 2 की हालत गंभीर

Updated on 17-08-2022 08:27 PM

भिलाई कैंप दो इलाके के 6 दोस्त पिकनिक से लौटते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इसमें से एक की मौत हो गई है, वहीं 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी दोस्तों ने पिकनिक के दौरान झरने के नीचे आजादी का तिरंगा लहराया और उसका वीडियो अपने भाई को भी भेजा था। उन्हें शायद यह नहीं पता था कि उनका यह वीडियो यादें बनकर रह जाएगा।

घायल आकाश के भाई कैलाश ने बताया कि कैंप दो शारदा पारा निवासी नीरज बर्नवाल (23 साल), आकाश कुमार चौधरी (23 साल), विनोद कुमार (22 साल), विश्वकर्मा गोड़ (24 साल), भागवत कुमार (23 साल) और पवन कुमार मांझी (24 साल) 15 अगस्त की सुबह 10 बजे गरियाबंद पिकनिक मनाने गए थे। वह लोग आकाश की कार से पिकनिक गए थे।इस दौरान उन्होंने झरने के नीचे नहाया। वहां आजादी का तिरंगा लहराया। उसका वीडियो बनाया और उसे अपने भाई को भेजने के साथ ही सोशल मीडिया में भी डाला। पिकनिक मनाने के बाद सभी लोग कार शाम 5.30 बजे लौट रहे थे। पाटन अभनपुर रोड में अचानक कार डिसबैलेंस हो गई। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इसमें सभी लोगों को गंभीर चोटें आईं। जिसमें इलाज के दौरान नीरज बर्नवाल (23 साल) की मौत हो गई। अभनपुर पुलिस सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

सभी का रायपुर में चल रहा इलाज

सड़क दुर्घटना का शिकार हुए नीरज बर्नवाल की आरोग्य सेतु हॉस्पिटल रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं विनोद के बाएं हाथ की हड़्डी टूटी है। विश्वकर्मा के जांघ की हड्डी टूटी है। भागवत के सिर में अंदरूरी चोट आई है। आकाश कुमार चौधरी आईसीयू में है। सभी दोस्तों का उपचार चल रहा है। इसमें आकाश और भागवत की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन व उनके अन्य दोस्त सभी के जल्द ठीक होने की ईश्वर से कामना कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.