Select Date:

पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई :शर्ट फाड़ी, गांव छोड़ने का अल्टीमेटम, लोग बोले- बस्तर में धर्मांतरण करा रहा था

Updated on 29-04-2026 12:23 PM
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पास्टर पिछले कुछ समय से गांव में रह रहा था और लोगों का धर्म बदलने की कोशिश कर रहा था।

इसको लेकर गांव में बैठक भी हुई, जिसके बाद पास्टर को उसके परिवार के साथ गांव छोड़ने को कहा गया। जब उसने विरोध किया तो गांव वालों ने उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला बस्तर थाना क्षेत्र के रेटावंड गांव का है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, पास्टर ओडिशा के नवरंगपुर इलाके का रहने वाला है। पिछले करीब डेढ़ साल से वह अपने परिवार के साथ रेटावंड गांव में रह रहा था। वहीं 2 दिन पहले रविवार को गांव के ग्रामीणों ने मीटिंग रखी थी। जिसमें पूरा गांव शामिल हुआ था।

इस मीटिंग में गांव के धर्मांतरित परिवार के लोग भी शामिल हुए थे। गांव वालों ने मीटिंग कर पास्टर को गांव छोड़ने कहा। इसी बीच दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पास्टर की बेदम पिटाई कर दी।

पुलिस ने शांत करवाया मामला

जब मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन को मिली तो फौरन गांव पहुंचे। जिसके बाद मामला शांत करवाया गया। वहीं पास्टर ने पुलिस से लिखित शिकायत भी की है।

हालांकि, गांव में तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम ने दोनों पक्षों को समझाया है। ग्रामीणों की मांग है कि पास्टर अपने गृह राज्य लौट जाएं।

पुलिस के मुताबिक, पास्टर ने भी ग्रामीणों को आश्वास दिया है कि वे जल्द ही गांव छोड़ देंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गांव में तनावपूर्ण जैसे हालात नहीं हैं। स्थिति कंट्रोल में है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.