Select Date:

एसडीएम ने सैचुरेशन शिविरों में योजनाओं की दी जानकारी, जनगणना 2027 के लिए किया जागरूक

Updated on 29-04-2026 12:12 PM

बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन शिविरों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर नियद नेल्लानार 2.0 एवं बस्तर मुन्ने जैसे महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की।

एसडीएम कौशल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी संभव है जब पात्र हितग्राही अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को खुलकर सामने रखें। उन्होंने ग्रामीणों को अपने गांव और व्यक्तिगत स्तर की समस्याओं को शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बताने के लिए प्रेरित किया ताकि उन्हें पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों का होना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्रामीण समय पर अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और सैचुरेशन शिविर में सही जानकारी उपलब्ध कराएं।

इस अवसर पर एसडीएम कौशल ने आगामी जनगणना 2027 को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने जनगणना की महत्ता बताते हुए कहा कि यह देश की विकास योजनाओं की आधारशिला होती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि जनगणना कार्य के दौरान आने वाले कर्मचारियों को सहयोग दें और सही व सटीक जानकारी प्रदान करें। यह पहल प्रशासन द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.