Select Date:

चीफ जस्टिस के नाम पर ठगी,मिजोरम से पकड़ाया गिरोह

Updated on 27-08-2022 07:27 PM

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनकर ठगी करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने मिजोरम से गिरफ्तार किया है। दोनों भाई ऑटो मोबाइल इंजीनियर हैं। अपने मोबाइल के वाट्सएप DP में चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी का फोटो लगा लिया और अंबिकापुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश (DJ) को मैसेज कर अमेजन का गिफ्ट कार्ड मांगा। हाईकोर्ट के प्रोटोकॉल अधिकारी ने इस तरह से फ्रॉड करने की जानकारी पुलिस को दी। जांच में पुलिस को आरोपियों का लोकेशन मिजोरम में मिला। साइबर फ्रॉड के इस मामले में ज्यूडिशियरी के किसी जानकार के शामिल होने की आशंका है। पूरा मामला चकरभाठा थाने का है।

हाईकोर्ट के प्रोटोकाल अधिकारी संजीव सिन्हा ने कुछ दिन पहले धोखाधड़ी का प्रयास किए जाने की शिकायत किए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरूप कुमार गोस्वामी की वाट्सएप प्रोफाइल बनाकर अनजान मोबाइल से अंबिकापुर DJ राकेश बिहारी घोरे के मोबाइल पर मेसेज किया और अपनी व्यस्तता बताई। मैसेज से ही उन्हें अमेजन गिफ्ट कार्ड बनाकर भेजने के लिए कहा। मैसेज देखकर DJ राकेश घोरे को शक हुआ, तब उन्होंने इस तरह से मैसेज करने की जानकारी हाईकोर्ट के न्यायिक अधिकारियों को दी। चीफ जस्टिस गोस्वामी को भी इस घटना की जानकारी हुई, तब उन्होंने प्रोटोकॉल अधिकारी को केस दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज दर्ज साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की।

ऑटोमोबाइल इंजीनियर हैं दोनों भाई
चकरभाठा TI मनोज नाइक ने बताया कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं और ऑटो मोबाइल इंजीनियर हैं। उनका खुद का ऑटो मोबाइल का व्यापार है। इसके साथ ही एक आरोपी की पत्नी नर्स है।

आरोपियों का मकान देखकर हैरान हुई पुलिस
आरोपियों का लोकेशन मिलने पर पहले पुलिस मिजोरम पहुंची। इसके बाद आइजोल गई, जहां उन्हें भाषाई दिक्कत हुई, तब उन्होंने स्थानीय पुलिस की मदद से मुखबिर बनाया और आरोपियों के ठिकानों की जानकारी जुटाई। पुलिस उनके तीन मंजिला ऑलीशान मकान को देखकर हैरान रह गई। पुलिस को शक है कि ठगी कि रकम से आरोपी मकान निर्माण करा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.