मुख्यमंत्री ने भिलाई में सेफ ड्रिंकिंग वॉटर क्लीनिक का लोकार्पण किया
Updated on
29-08-2022 04:55 PM
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के भिलाई में सेफ ड्रिंकिंग
वाटर क्लीनिक का लोकार्पण किया। वॉटर क्लीनिक के माध्यम से भिलाई की 10
हजार की आबादी को आर ओ युक्त वाटर की सुविधा मिल सकेगी। इस क्लीनिक की
क्षमता 25000 लीटर प्रतिदिन की है और प्रत्येक घंटे 5000 लीटर वाटर फिल्टर
किया जा सकता है। इसके लिए रिवर्स आॅस्मोसिस टेक्नोलॉजी का उपयोग किया
जाएगा। टीडीएस को मेंटेन करने के लिए हाईटेक टेक्नोलॉजी का भी उपयोग होगा।
जो व्यर्थ का पानी होगा वह गार्डन में यूज हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने इस पहल
की सराहना करते हुए कहा कि शुद्ध पेयजल लोगों की बुनियादी आवश्यकता है। इस
संबंध में नगरीय क्षेत्रों में सतत इंफ्रास्ट्रक्चर खड़े किए जा रहे हैं और
इस दिशा में सेफ ड्रिंकिंग वॉटर क्लीनिक जैसी पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।
उल्लेखनीय है कि इसका संचालन भारत सेवाश्रम संघ के द्वारा किया जा रहा है।
इस दौरान विधायक श्री देवेंद्र यादव ने प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से
मुख्यमंत्री को जानकारी दी। इस अवसर पर महापौर श्री नीरज पाल सहित अन्य
अतिथिगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…