Select Date:

लोकार्पण से पहले ही डूबा सामुदायिक भवन

Updated on 16-08-2022 08:49 PM

बालोद जिले के ग्राम देवरी में लोकार्पण से पहले ही निर्माणाधीन सामुदायिक भवन बारिश के पानी में डूब गया है। देवरी गांव डौंडीलोहारा विकासखंड के अंतर्गत आता है। पिछले कई दिनों से यहां लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण गांव में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है।

सामुदायिक भवन जिसका लोकार्पण एक हफ्ते में होना था, उसके चारों तरफ बारिश का पानी लग गया है। वहां से लोग आ-जा भी नहीं पा रहे हैं। इसका लोकार्पण गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद को करना था। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई थीं, लेकिन लगातार हो रही बारिश ने इस पर रोक लगा दी है। ग्रामीण भोज कुमार साहू ने कहा कि पूरे गांव में पानी भर गया है, जिससे उनका जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

पूरे बालोद में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। हालांकि आज मंगलवार सुबह को धूप देखने को मिली है। ग्रामीण मुकेश साहू ने कहा कि उनके कई काम रुके हुए थे, जिसे आज मौसम साफ रहने पर वे निपटाएंगे। सबसे बड़ी बात ये है कि अगर सामुदायिक केंद्र के चारों तरफ इस तरह से पानी लगता रहा, तो इसके लोकार्पण के बाद भी लोगों को काफी मुश्किल हो जाएगी।

पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

इधर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में लगातार हो रही बारिश ने मुसीबत खड़ी कर दी है। रायपुर से लेकर रायगढ़ और जांजगीर-चांपा से लेकर बस्तर तक हालात बिगड़े हुए हैं। रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। रायगढ़ के बाढ़ प्रभावित गांवों के स्कूलों में 16 से 18 अगस्त तक छुट्‌टी कर दी गई है। वहीं जांजगीर-चांपा के पामगढ़ में अस्पताल डूब गया है। इसके कारण मरीजों और उनके परिजनों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

महानदी का जलस्तर बढ़ा

बारिश के कारण गंगरेल डैम का जलस्तर भी बढ़ गया है। इसके कारण 1 लाख क्यूसेक से अधिक प्रति सेकेंड की आवक बनी हुई है। इसे देखते हुए उसके सभी 14 गेट सोमवार को खोल दिए गए थे। वहीं रुद्री बैराज से भी 131000 क्यूसेक पानी महानदी में छोड़ा जा रहा है। इसके चलते शिवरीनारायण सहित महानदी के किनारे के इलाकों में पानी बढ़ने लगा है। फिलहाल इलाके को खाली कराया जा रहा है और लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.