Select Date:

डॉगी का ऐसा दशगात्र नहीं देखा होगा:रीति-रिवाजों से किया अंतिम संस्कार

Updated on 12-08-2022 04:07 PM

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक पालतू डॉगी की मौत हो गई। उसकी मौत के 10 दिन बाद परिवार के लोगों ने दशगात्र का आयोजन किया। इस दौरान पूरी बस्ती और रिश्तेदारों को भोज कराया गया। परिवार के सदस्य ने अपना मुंडन कराया। मृतक के लिए प्रार्थना की गई और फोटो पर फूल चढ़ाए गए। डॉगी करीब 17 साल से परिवार के पास था। जिस युवती का वह डॉगी था, उसका कहना है कि वह उसे अपने भाई की तरह मानती थी। इसलिए रक्षाबंधन भी नहीं मनाया।

दरअसल, नगर निगम के ढोढ़ीपारा वार्ड-15 में रहने वाले चौहान परिवार के पालतू डॉगी 'विनी' 1 अगस्त को मौत हो गई थी। चौहान परिवार के पास विनी 17 साल से था। जब वह 3 माह का था तो चौहान परिवार उसे लेकर आया था। इसके बाद से ही वह परिवार के सदस्य की तरह हो गया। उसकी मौत पर पूरा परिवार गमजदा है। विनी की मौत पर परिवार ने अंतिम संस्कार की सभी परंपराएं निभाईं। बुधवार देर शाम दशगात्र की रस्म को पूरा किया गया।

चौहान परिवार की बेटी मेघा ने बताया कि उनका कोई भाई नहीं है। वह उसे अपने छोटे भाई की तरह मानती थी। हर रक्षाबंधन पर अपने कजिन को राखी बांधने के साथ ही वह विनी को भी राखी बांधती। अब विनी की मौत पर परिवार में मातम छा गया है। इसके चलते उन्होंने डॉगी विनी का दशगात्र कार्यक्रम करने का निर्णय लिया। हवन-पूजन हुआ। मेघा के कजिन ने अपना मुंडन कराया। शाम को भोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ और पूरी बस्ती को बुलाया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.