पहले घातक यॉर्कर और अब लंबे-लंबे छक्के, नहीं देखा होगा अर्जुन तेंदुलकर का ऐसा रूप, लखनऊ के हाथ लगी लॉटरी
Updated on
20-03-2026 01:21 PM
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर अपनी बल्लेबाजी से तगड़ी हिटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
अर्जुन तेंदुलकर ने लगाए लंबे शॉट्स
इकाना स्टेडियम में चल रहे ट्रेनिंग कैंप में अर्जुन ने सहायक कोच और दुनिया के महान ऑलराउंडरों में शुमार लांस क्लूजनर के मार्गदर्शन में नेट प्रैक्टिस की। इस दौरान अर्जुन ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए कई गगनचुंबी शॉट्स लगाए। अर्जुन ने कई शॉट तो इतने शानदार लगाए कि फैंस भी हैरान रह गए। इससे पहले भी वे लखनऊ के नेट्स में गेंदबाजी करते हुए दिखे थे, जिससे ये माना जा रहा है कि वे इस सीजन में लखनऊ की टीम के लिए प्लेइंग 11 का हिस्सा हो सकते हैं।
मुंबई से किया गया ट्रेड
अर्जुन तेंदुलकर, जो इस सीजन में मुंबई इंडियंस से ट्रेड होकर लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बने हैं नेट्स में काफी सहज और आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं। क्लूजनर के साथ उन्होंने बल्लेबाजी की बारीकियों पर काम किया खासकर डेथ ओवरों में बड़े शॉट्स खेलने की तकनीक पर।
क्या प्लेइंग 11 में बना पाएंगे जगह?
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में मोहम्मद शमी और मयंक यादव जैसे दिग्गज तेज गेंदबाज हैं ऐसे में अर्जुन को अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी टक्कर का सामना करना होगा। हालांकि उनकी हालिया फॉर्म और नेट्स में आक्रामक बल्लेबाजी के संकेत बताते हैं कि वे इस सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर या एक उपयोगी ऑलराउंडर के रूप में प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं।
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…