Select Date:

बिलासपुर संभाग में आज भारी बारिश:बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, कोरिया में यलो अलर्ट

Updated on 21-08-2022 07:32 PM

छत्तीसगढ़ में बरसात की गतिविधियां एक बार फिर तेज हैं। रविवार को बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी बरसात की संभावना है। वहीं सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में भी भारी बरसात की बात कही जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बरसात होनी है।

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, एक गहरा अवदाब दक्षिण झारखंड और उससे लगे उत्तर ओडिशा के ऊपर स्थित था, जो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए दक्षिण-पश्चिम झारखंड और उससे लगे उत्तर-पश्चिम उड़ीसा और उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर आ गया है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर से उत्तर मध्य प्रदेश की ओर पहुंचने की संभावना है।

इधर मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर अभी हिमालय की तराई में स्थित है। उसका पूर्वी छोर बहराइच, वाराणसी, गहरा अवदाब के केंद्र और उसके बाद पूर्व- दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इनके प्रभाव से 21 अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के पूर्वी मध्य प्रदेश से लगे क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

इस बीच मौसम विभाग ने एक यलो अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक प्रदेश के बिलासपुर, पेण्ड्रा, मुंगेली, कोरिया और इससे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बरसात और वज्रपात होने की संभावना है।

सूरजपुर सूखे से बाहर आया

प्रदेश के अधिकांश जिलों में 20 अगस्त की रात हल्की से मध्यम स्तर की बरसात रिकॉर्ड हुई है। सबसे अधिक बरसात सरगुजा संभाग के जिलों में दर्ज हुआ है। बलरामपुर के कुसमी/सामरी में 150 मिमी वर्षा हुई है। वहीं राजपुर में 92, बलरामपुर में 87 मिमी और जशपुर के बगीचा में 87 मिमी वर्षा हुई है। सूरजपुर के रामानुजनगर में 131.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। इस बरसात से सूरजपुर जिला कम वर्षा वाले जिलों की श्रेणी से बाहर निकल आया। सूरजपुर में अब तक 696 मिमी से अधिक पानी बरस चुका है। यह यहां की सामान्य औसत वर्षा से केवल 14% कम है।

इधर बेमेतरा में बढ़ रहा है संकट

पिछले सप्ताह तक सरगुजा के पांच जिलों में ही कम वर्षा से संकट बढ़ रहा था। अब सरगुजा में बरसात होने लगी है। इसकी वजह से दिक्कत दूर हुई है। लेकिन दुर्ग संभाग के बेमेतरा जिले में अवर्षा का खतरा बढ़ता दिख रहा है। वहां पिछले कई दिनों से ढंग की बरसात नहीं हुई है। शनिवार रात भी वहां 10 मिमी से कम बरसात हुई है। एक जून से अब तक वहां 572 मिमी औसत वर्षा हुई है। यह सामान्य से 22% कम है। ऐसे में यह जिला कम वर्षा प्रभावित जिलों में शुमार हो गया है। इस सूची में बलरामपुर, जशपुर, कोरिया और सरगुजा जिलों का नाम भी शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.