Select Date:

होटल में भीषण आग, लाखों रुपए का नुकसान:पूरी दुकान जलकर हुई खाक

Updated on 27-08-2022 07:33 PM

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर के पुराना बस स्टैंड के पास स्थित बजरंग होटल में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। आग लगने के कारण होटल पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग के कारण होटल में रखा सारा सामान जल गया है। लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात बस ये है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की फिलहाल जांच चल रही है। ये हादसा शनिवार सुबह 3 से 4 बजे के आस-पास हुआ है।होटल में गैस के सिलेंडर रखे हुए थे, जिसके कारण वहां लोग दहशत में थे, वहीं पुराना बस स्टैंड होने के कारण वहां कई गाड़ियां भी रखी हुई थीं, हालांकि किसी तरह से सिलेंडरों को होटल से बाहर निकाल लिया गया था, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।पुराना बस स्टैंड होने के कारण यहां आसपास बहुत सारी बसें सुबह जाने के लिए खड़ी थीं।

 होटल संचालक सुमित शर्मा का कहना है कि उनका काफी नुकसान हुआ है, जिसका आकलन वे कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से आर्थिक सहायता देने की अपील की। वहीं घटनास्थल पहुंचे भरकापारा वार्ड के पार्षद गणेश पवार का भी कहना है कि शासन से मुआवजा मिलना चाहिए, इसके लिए वे बात करेंगे। पुलिस फिलहाल घटना की जांच में जुटी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.