Select Date:

अमेरिका में छत्तीसगढ़ियों की 'इंडिया डे परेड

Updated on 16-08-2022 08:45 PM

रायपुर की गलियों में बीते 3-4 दिनों से माहौल देश भक्ति से लबरेज है। वैसा ही अमेरिका में भी है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे शहरों के वो लोग जो अमेरिका में बसे हैं, उन्होंने वहां स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया। शिकागो की गलियों में इंडिया डे परेड निकाली गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ के लोग ए पान वाला बाबू गाने पर डांस करते दिखे। ओपन ट्रक में छत्तीसगढ़ की झांकी तैयार की गई। इसमें NRI महिलाएं छत्तीसगढ़ी लुगरा (साड़ी) पहने पारंपरिक सिक्कों की माला गले में सजाए थिरकती नजर आ रही थीं।

अमेरिका में हुए इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व उत्तरी अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (NACHA) ने किया। शिकागो अमेरिका में 'भारत दिवस परेड 2022' कार्यक्रम में NACHA के सभी सदस्य छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रहे थे। वंदे मातरम्, भारत माता की जय और छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की गूंज अमेरिकन गलियों में सुनाई दी।नाचा से जुड़े गणेश कर ने बताया कि अमेरिका में हम स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां सप्ताह भर पहले से शुरू कर देते हैं। यहां हम इंडिया वीक मनाते हैं। आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न 7 दिनों तक चला। विदेशी सरजमीं पर देशभक्ति के दीप लिए सभी प्रवासी भारतीय छत्तीसगढ़ के ब्रांड एंबेस्डर है। एनआरआई महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी गीतों 'छत्तीसगढ़ ल कइथे दीदी धान का कटोरा' और 'ए पान वाले बाबू' जैसे गानों पर डांस की प्रिपरेशन की थी।

अमेरिकन फ्लैग के साथ तिरंगा
नाचा के सदस्यों ने बताया राष्ट्र ध्वज तिरंगा हर एक भारतीय की आन-बान और शान का प्रतीक है। कार्यक्रम में अमेरिकन झंडे के साथ तिरंगा ध्वज भी अमेरिका और भारत के रिश्तों की खूबसूरती को दिखा रहा था। NACHA के सदस्य भले ही सात समंदर पार रह रहे है, लेकिन दिल अपनी मातृभूमि के लिए धड़कता है।

संस्कृति को सहेजने का संदेश
अमेरिका की लाइफ स्टाइल में रहने वाली महिलाएं कार्यक्रम में पारंम्परिक वेशभूषा में संस्कृति को सहेजने का सन्देश देती दिखीं। महिलाओं ने गले मे कटली मोहर,कान में खुटी,हाथ और भुजा में नागमोरी बहुटा पहुची और कलाई में आईठी चुरिअ,माथे पर बिंदी लगाकर छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति अपनी अपार श्रद्धा, प्रेम भाव व्यक्ति किए।

इस परेड में NRI के 100 से भी ज्यादा एसोसिएशन शामिल होते हैं।सभी की अपनी भव्य झांकिया होती हैं। कई अमेरिकी एसोसिएशन भी इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं। भव्य परेड में छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक को अमेरिकन लोगों ने भी जाना और सराहा। शिकागो में रहने वाले छत्तीसगढ़ के प्रवासी भारतीय,गणेश कर,दीपाली सरावगी,रागिनी साहू,ब्रजेश साहू,तीजेंद्र साहू,अभिजीत जोशी,सोनू जोशी,आदित्य वेंकट,नितिन बिलकर,माही लालवानी,लक्ष्मी लालवानी,खुशबू बंसल,प्रशांत गुप्ता,अहंकार फटवानी, शशि साहू,वरुण और आकांक्षा इस परेड में शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.