Select Date:

हेलमेट के बावजूद गई जान

Updated on 17-08-2022 08:22 PM

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में हुए सड़क हादसे में इंजीनियरिंग के एक छात्र की मौत हो गई। हादसा पेंड्रा से बिलासपुर जाने वाले RMKK रोड पर हुआ। खबर मिलते ही मृतक के परिवार में मातम पसर गया। मृतक छात्र नीलेश पाल रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज भिलाई का छात्र था। नीलेश आज अपनी बाइक से कॉलेज जाने के लिए निकला, लेकिन बंजारी घाट पर अज्ञात हाईवा चालक ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में छात्र नीलेश की मौके पर ही मौत हो गई। यहां लगातार हो रहे हादसों के कारण लोगों में आक्रोश है। नीलेश पेंड्रा की नूतन कॉलोनी का रहने वाला था। उसके पिता राम सुंदर पाल ठेकेदारी का काम करते हैं। वो छुट्टियों में घर आया हुआ था और कॉलेज वापस लौट रहा था।

ज्यादा खून बह जाने से हुई मौत

सबसे बड़ी बात तो ये है कि नीलेश ने हेलमेट भी लगाया हुआ था, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसके सिर पर भी चोट आई और ज्यादा खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। बंजारी घाट पर कोयला परिवहन करने वाले हाईवा वाहनों की तेज रफ्तार के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन इस पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.