Select Date:

मनीष ट्रेव्हल्स की 15 सिटी बसें 15 सितंबर से बढ़े किराये के साथ दौड़ेगी

Updated on 29-08-2022 04:52 PM
आमानाका डिपो में खड़ी 67 सिटी बसों को मरम्मत, परमिट, फिटनेस टेस्ट होने के बाद दुर्ग के मनीष ट्रेव्हल्स 15 सिटी बसों को 15 सितंबर से चलाने के लिए तैयार है और हर हफ्ते 15-15 के स्लॉट में इन बसों को अलग-अलग रुटों में चलाया जाएगा। राज्य सरकार ने अप्रैल 2020 से मार्च 2022 तक का त्रैमासिक टैक्स माफ कर दिया है लेकिन बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों को देखते हुए संचालक ने बसों के किराये में वृद्धि करने का फैसला किया है, इस कारण 15 सितंबर से सड़कों पर दौड?े वाली सिटी बसों में आम नागरिकों को बढ़ी हुई दरें देनी होगी।

कोरोना महामारी के कारण बंद सिटी बसों का संचालन इस बार दुर्ग के मनीष ट्रैवल्स करेगा और इससे पहले इसका संचालन रायपुर के रायल ट्रैवल्स के पास था क्योंकि पुराने आपरेटर बस चलाने से पीछे हट गए थे इस कारण तीन बार टेंडर को निरस्त करना पड़ा था। मनीष ट्रैवल्स नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आमानाका डिपों में खड़ी 67 सिटी बसों को सुधारने के काम में जुट गई है। बसों के सुधरने के बाद परमिट और फिटनेस टेस्ट में सफल होने के बाद 15 सितंबर से 15 बसें सड़कों में दौड़ते हुए नजर आएंगी। एक महीने के अंदर सभी 67 सिटी बसें अलग-अलग रुटों पर दौड?े लगेंगी क्योंकि हर सप्ताह 15-15 सिटी बसें अलग-अलग रुटों पर चलेंगी और इस तरह महीने भर में सभी सिटी बसें चलने लगेगी।

यहां यह उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के बाद से राजधानी रायपुर में सिटी बसों का संचालन बंद है और राज्य सरकार ने बस संचालक को राहत देते हुए के कारण अप्रैल 2020 से मार्च 2022 तक का त्रैमासिक टैक्स पूरी तरह से माफ कर दिया है। लेकिन इस संबंध में मनीष ट्रेव्हल्स के संचालक का कहना है कि उन्होंने एक करोड़ 24 लाख रुपये में यह टेंडर हासिल किया है और अमानत राशि के रूप में 50 लाख रुपये नगर निगम रायपुर निगम में जमा करवाया है और साथ ही बसों के मरम्मत, परमिट और फिटनेस टेस्ट में लगनी वाली राशि के साथ ही आए दिन बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों को देखते हुए उन्होंने बसों के किराये में वृद्धि करने का फैसला किया है। इस संबंध में उन्होंने इसकी जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को दे दी है और उनकी सहमति मिलने के बाद ही 15 सितंबर से 15 सिटी बसों का संचालन वे बढ़ी हुई दरों के साथ करने जा रहे है।

इस संबंध में नगर निगम के आयुक्त मयंक चतुवेर्दी ने कहा कि दुर्ग के मनीष ट्रैवल्स की 15 बसें 15 सितंबर से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में दौड?े की शुरू हो जाएगी और एक महीने के अंदर सभी 67 बसों का संचालन भी शुरू हो जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.