Select Date:

छत्तीसगढ़ में मुसीबत बनी बारिश

Updated on 16-08-2022 08:40 PM

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में लगातार हो रही बारिश अब बड़ी मुसीबत बन गई है। रायपुर से लेकर रायगढ़ और जांजगीर-चांपा से लेकर बस्तर तक हालत बिगड़े हुए हैं। रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। रायगढ़ के बाढ़ प्रभावित गांवों के स्कूलों में 16 से 18 अगस्त तक छुट्‌टी कर दी गई है। वहीं जांजगीर स्थित पामगढ़ में अस्पताल डूब गया है। इसके कारण भर्ती मरीजों के साथ ही उनके परिजनों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

दूसरी ओर बांधों का जल स्तर बढ़ने के कारण सोमवार को समोदा बांध से महानदी में एक लाख क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। यह दोपहर 1 बजे तक रायगढ़ के सरिया बरमकेला क्षेत्र में पहुंच गया है। इसको देखते हुए इन इलाकों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। लगातार पानी बढ़ने से महानदी के किनारे बसे गांव डूबने की कगार पर हैं। ऐसे में उन्हें खाली करा लिया गया है। लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया जा रहा है।रायगढ़ में बाढ़ के हालात को देखते हुए कलेक्टर रानू साहू के निर्देश पर पुसौर और बरमकेला विकासखंड के बाढ़ प्रभावित गांवों के स्कूलों में 16, 17 और 18 अगस्त को छुट्‌टी कर दी गई है। हालांकि स्कूल के शिक्षक, रसोईया और सफाई कर्मी को बाढ़ राहत कैंप में सहयोग के लिए वहां मौजूद रहेंगे। वहीं कांकेर में भी कई गांव टापू बन गए हैं। सुकमा के कोंटा में NH-30 पांच दिन से बंद

गंगरेल के गेट खुले, रुद्री से छोड़ा गया पानी, महानदी का जलस्तर बढ़ा
लगातार हो रही बारिश से धमतरी स्थित गंगरेल डैम लबालब भर गया है। बारिश के चलते करीब 1 लाख क्यूसेक से अधिक प्रति सेकंड पानी की आवक बनी हुई है। इसे देखते हुए उसके सभी 14 गेट सोमवार को खोल दिए गए थे। वहीं रुद्री बैराज से भी 131000 क्यूसेक पानी महानदी में छोड़ा जा रहा है। इसके चलते शिवरीनारायण सहित महानदी के किनारे के इलाकों में पानी बढ़ने लगा है। लोगों को वहां से बाहर निकालने के लिए मुनादी कराई गई। इसके साथ ही आसपास रहने वालों को वहां से राहत शिविर में पहुंचाया जा रहा है।

है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.