पश्चिम एशिया में सीजफायर के बावजूद शेयर बाजार में हाहाकार
Updated on
22-04-2026 04:39 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 24,400 से नीचे आ गया। आखिरकार सेंसेक्स 756.84 अंक यानी 0.95% गिरावट के साथ 78,516.49 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 198.50 अंक यानी 0.81% लुढ़ककर 24,378.10 अंक पर आ गया। आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में 11 फीसदी गिरावट आई।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 गिरावट के साथ बंद हुए। एचसीएल का शेयर 10.76 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ। इस गिरावट से कंपनी का मार्केट कैप करीब 40,000 करोड़ रुपये गिर गया। इन्फोसिस और टीसीएस में भी करीब 3 फीसदी गिरावट रही। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर भी 1 फीसदी से भी ज्यादा लुढ़क गए। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और इटरनल में तेजी रही।
कितने शेयर चढ़े, कितने फिसले
ब्रॉडर मार्केट्स का प्रदर्शन बेंचमार्क इंडेक्सेज से बेहतर रहा। निफ्टी मिडकैप में 0.19 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 1.13 फीसदी तेजी आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा गिरावट आई। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी ऑटो में भी गिरावट रही। इस बीच रुपया 0.3% गिरावट के साथ 93.7925 रुपये पर आ गया। पिछले सत्र में यह 93.50 पर बंद हुआ था।
बाजार का हाल
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 757 अंक लुढ़का
एचसीएल टेक के शेयरों में 10 फीसदी से ज्यादा गिरावट
ट्रंप ने ईरान में एकतरफा सीजफायर बढ़ाने की घोषणा की
हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी और इटरनल में तेजी
क्यों गिरा शेयर बाजार?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर को आगे बढ़ा दिया है। लेकिन साथ ही कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी जारी रहेगी। अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जे डी वेंस ईरानी प्रतिनिधियों से बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचे थे। लेकिन ईरान ने कहा कि वह इस बातचीत में हिस्सा नहीं लेगा। इसके बाद ट्रंप ने एकतरफा सीजफायर को आगे बढ़ाने की घोषणा कर दी। लेकिन निवेशकों को आशंका है कि पश्चिम एशिया में हालात बिगड़ सकते हैं।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…