Select Date:

मां के सामने मासूम को ट्रेलर ने रौंदा:ढाई साल के बच्चे की मौत पर फूटा गुस्सा

Updated on 12-08-2022 04:09 PM

अपने भाई को राखी बांधकर घर जा रही महिला के सामने ही उसके ढाई साल के मासूम को ट्रेलर ने कुचल दिया। बच्चे के ऊपर ट्रेलर गुजरता देख मां की चींख निकल गई। आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। 112 एंबुलेंस चालक तुरंत बच्चे को लेकर सुपेला अस्पताल पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच में आधे घंटे तक चक्काजाम कर दिया।

भिलाई तीन टीआई मनीश शर्मा ने बताया कि गुरुवार शाम 7 बजे के करीब जेवरा सिरसा चौक के पास एक सड़क दुर्घटना हुई। दुर्ग गया नगर निवासी मीरा देवांगन पति नीरज देवांगन (38) की आंख के सामने उसके ढाई साल के मासूम शिवांग चंद्रा को ट्रेलर ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मीरा श्याम नगर भिलाई -3 अपने मायके आई थी। यहां उसने अपने भाई को राखी बांधी।

इसके बाद देर शाम को दुर्ग जाने मायके से निकली। वह शिवांग का हाथ पकड़कर एनएच के डिवाइडर को पार कर रही थी। उसी बीच शिवांग हाथ छुड़ाकर फोरलेन की तरफ भागा और सामने से गुजर रहे ट्रेलर की चपेट में आ गया। रायपुर की ओर जा रहा ट्रेलर मासूम को कुचलते हुए आगे निकल गया। ट्रेलर को आगे जाकर चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ लिया।

एनएच में किया चक्का जाम
सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस ने तुरंत ट्रेलर को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार किया। इसके बाद भी आसपास के लोग काफी आक्रोशित हो गए। उन्होनें एनएच की सड़क को जाम कर दिया। लोगों ने ट्रेलर को चारों तरफ से घेर लिया था। इसके बाद सूचना मिलते ही भिलाई तीन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आगे की कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब आधे घंटे तक एनएच में चक्का जाम रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.