Select Date:

छत्तीसगढ़ में दो मालगाड़ियां भिड़ीं, 5 घायल:​​​​​​​रायगढ़ स्टेशन के पास मुंबई-हावड़ा रूट पर हादसा

Updated on 12-08-2022 04:06 PM

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार दोपहर मुंबई-हावड़ा रूट पर दो मालगाड़ियों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूसरी मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और विद्युत पोल से जा टकराए। इसके चलते बिलासपुर-रायगढ़ तीसरी लाइन के साथ ही पोल और OHE लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे में 5 कर्मचारी भी घायल हुए हैं। सभी को बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर रायगढ़ और बिलासपुर से अफसर मौके पर पहुंचे हुए हैं। सुधार कार्य जारी है।

जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास कोतरारोड सिग्नल पर एक मालगाड़ी खड़ी हुई थी। उसके लिए दूसरा इंजन लगाकर ले जाने की तैयारी चल रही थी। इस दौरान भूपदेवपुर की ओर से आई मालगाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ट्रेन में मौजूद कर्मचारी विनय कुमार गोड(52), पवन कुमार (34), ओपी दास (59), मनीष कुमार (32) और रामअवतार कुमार (40) घायल हो गए। उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां से मेट्रो बालाजी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।

इस हादसे से कोई यात्री ट्रेन प्रभावित नहीं

एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनों के एक साथ आने की घटना प्रथम दृष्ट्या लापरवाही की सामने आ रही है। हालांकि हादसे के पीछे तकनीकी खराबी की बात कही जा रही है। हादसे के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) बिलासपुर के डीआरएम आलोक सहाय मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने हादसे का जायजा लिया है। वहीं रेलवे टीम की ओर से हादसे डिरेल हुए डिब्बों को पटरी पर लाने और विद्युत पोल सहित OHE लाइन को सुधारने का कार्य जारी है। हालांकि तीसरी लाइन में हुए हादसे के चलते कोई भी यात्री ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.