Select Date:

कार सवार रईसजादे की गुंडागर्दी का VIDEO:गाड़ी के सामने आया युवक तो उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Updated on 13-08-2022 08:08 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कार सवार युवक की सरेराह गुंडागर्दी करने का VIDEO सामने आया है। VIDEO में कार सवार युवक लात-घूंसों और बेसबॉल स्टिक से दूसरे युवक को पीट रहा है। जबकि मार खाने वाले युवक की पत्नी हाथ जोड़कर उसे नहीं मारने का निवेदन कर रही है। इसके बावजूद कार सवार रईसजादा उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटता है। मार खाने वाला युवक अपनी पत्नी को लेकर राखी खरीदने गया था, तभी जाम होने व कार के सामने बाइक लाने के नाम पर कार में सवार युवक ने गुंडागर्दी दिखाई है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सदरबाजार की है।

दरअसल, रक्षाबंधन पर्व के एक पहले दिन बुधवार को बाजार में खरीदी करने वालों की भीड़ लगी थी। इसके चलते गोलबाजार, सदरबाजार सहित शहर के चौक-चौराहों में जाम की स्थिति बनी हुई थी। कोटा थाना क्षेत्र के करगीकला का डंगनियापारा का रहने वाला रविदास भी अपनी पत्नी अनिता को लेकर राखी खरीदने सदरबाजार गया था।

रविदास BSNL दफ्तर में कार चालक है। बाजार से राखी लेकर लौटते समय सदरबाजार के पास मसानगंज निवासी सैफ अब्बास अपनी कार से गुजर रहा था। रविदास की बाइक उसके सामने आ गई। तब सड़क जाम करने के नाम पर उसने गाली देते हुए रविदास को थप्पड़ मार दिया। उसके मना करने पर वह कार से नीचे उतरा और फिर दौड़ा-दौड़ाकर बेसबॉल स्टिक और लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी।युवक की सरेराह पिटाई करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी शेख अब्बास के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। लेकिन, पुलिस ने अब तक उसकी गिरफ्तार करना तो दूर उसे पकड़कर पूछताछ तक नहीं की है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहा है।कार सवार शेख अब्बास बीच बाजार में खुलेआम गुंडागर्दी कर पत्नी के सामने पति पर लात-घूंसे चला रहा था। वहीं, पत्नी बीच-बचाव करने इधर-उधर दौड़ रही है। लेकिन, बाजार में मौजूद भीड़ मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे। किसी ने न तो कार सवार युवक को ऐसा करने से मना किया और न ही किसी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.