Select Date:

सेल्फी के चक्कर में डैम में गिरा युवक

Updated on 24-08-2022 07:42 PM
छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित बांगो डैम में सोमवार शाम सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक गिर गया। इसके बाद से युवक का कुछ पता नहीं है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल अब बिलासपुर से NDRF को भी मदद के लिए बुलाया गया है। युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसा बांगो थाना क्षेत्र में हुआ है।जानकारी के मुताबिक, जांजगीर-चांपा के बम्हनीडीह निवासी अमित कुमार (24) एक कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। वह सोमवार को कटघोरा के पास सामान की डिलीवरी देने के लिए आया था। इसके बाद बांगो डैम घूमने के लिए चला गया। वह डैम के गेट नंबर 4 पर खड़े होकर सेल्फी लेने का प्रयास कर रहा था। तभी उसका पैर फिसला और वह नीचे डैम में जा गिरा।

कर्मचारियों के मना करने पर भी नहीं माना

अमित को डैम में गिरता देख वहां तैनात कर्मचारियों ने अफसरों और पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। हालांकि इससे पहले ही अमित डैम के तेज बहाव में बह गया। कर्मचारियों ने बताया कि अमित को गेट के नजदीक सेल्फी लेते देख उसे मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। इससे पहले कि उसे हटाते वह डैम में नीचे जा गिरा।

गोताखोर कर रहे युवक की तलाश

थाना प्रभारी आशीष सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। गोताखोरों ने डैम में युवक की तलाश शुरू की। अब बिलासपुर से आई NDRF टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। आशीष सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। युवक की बाइक डैम के ऊपर मिली है। गाड़ी के नंबर के आधार पर मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.