Select Date:

अटल पेंशन योजना में बड़ा बदलाव:इनकम टैक्स पेयर 1 अक्टूबर से APY में शामिल नहीं हो सकेंगे

Updated on 12-08-2022 03:52 PM

सरकार ने अटल पेंशन योजना (APY) में बड़ा बदलाव किया है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी गजट नोटिफिकेशन के मुताबिक 1 अक्टूबर 2022 से इनकम टैक्स चुकाने वाला व्यक्ति इस योजना में शामिल होने के लिए एलिजिबल नहीं होगा। यह योजना मोदी सरकार ने 2015 में शुरू की थी और मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के लोगों पर केंद्रित है।

वित्त मंत्रालय ने कहा, यदि कोई ग्राहक 1 अक्टूबर या उसके बाद इस स्कीम से जुड़ेगा और बाद में वो इनकम टैक्स पेयर पाया जाता है तो उसका APY अकाउंट बंद कर दिया जाएगा और तब तक की जमा पेंशन राशि सब्सक्राइबर को वापस कर दी जाएगी। APY उन लोगों को फाइनेंशियल कवरेज देती है जो रिटायरमेंट के बाद अपनी इनकम को लेकर अनिश्चित हैं।

स्कीम के बारे में जानिए
अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल का होने पर हर महीने 1,000 से लेकर 5,000 रुपए पेंशन मिलती है। स्कीम में 18 साल से 40 साल तक का व्यक्ति निवेश कर सकता है। यानी इसमें कम से कम 20 साल निवेश करना अनिवार्य है।

1 से 5 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन लेने के लिए सब्स्क्राइबर को 42 से लेकर 210 रुपए प्रतिमाह तक भुगतान करना होगा। यह 18 साल की उम्र में स्कीम लेने पर होगा।

यदि कोई सब्सक्राइबर 40 साल की उम्र में स्कीम लेता है तो उसे 291 से लेकर 1,454 रुपए प्रतिमाह तक का कॉन्ट्रीब्यूशन करना होगा। सब्सक्राइबर जितना ज्यादा कॉन्ट्रीब्यूशन करेगा, उसे रिटायरमेंट के बाद उतनी ही ज्यादा पेंशन मिलेगी।

सब्सक्राइबर की मृत्यु के बाद उसके स्पाउज (जीवनसाथी) को समान पेंशन का भुगतान किया जाएगा और सबस्क्राइबर और स्पाउज दोनों के निधन पर 60 साल की आयु तक जमा की गई पेंशन राशि नॉमिनी को वापस कर दी जाएगी।

सब्सक्राइबर की समय से पहले मृत्यु (60 वर्ष की आयु से पहले) के मामले में, स्पाउज बची हुई अवधि तक क्रॉन्ट्रीब्यूशन जारी रख सकता है। सरकार इस स्कीम में न्यूनतम पेंशन गारंटी देती है।

सुविधा के अनुसार दें किस्त
इस योजना के तहत इन्वेस्टर्स मंथली, क्वार्टरली या सेमी-एनुअल यानी 6 माह की अवधि में निवेश कर सकते हैं। कॉन्ट्रीब्यूशन ऑटो-डेबिट हो जाएगा, यानी आपके अकाउंट से तय राशि अपने आप कट जाएगी और आपके पेंशन खाते में जमा हो जाएगी।

ऑनलाइन खोल सकते हैं अकाउंट
इस योजना से जुड़ने वालों की संख्या 4 करोड़ के स्तर को पार कर गई है। पेंशन फंड नियामक (PFRDA) के मुताबिक बीते वित्त वर्ष, यानी FY2021-22 में 99 लाख से ज्यादा अकाउंट अटल पेंशन योजना में खोले गए। सभी नेशनलाइज्ड बैंक APY स्कीम ऑफर करते हैं। हम यहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अटल पेंशन स्कीम की ऑनलाइन अकाउंट ओपनिंग प्रोसेस बता रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.