किस टैंकर में कितना तेल?
- Odune नाम का सुएजमैक्स टैंकर करीब 7.3 लाख बैरल तेल लेकर बुधवार को ओडिशा के पारादीप पोर्ट पहुंच गया।
- Matari नाम का अफ्रामैक्स टैंकर 7 लाख बैरल से ज्यादा तेल के साथ गुजरात के वाडीनार बंदरगाह पर पहुंचेगा।
- Indri नाम का सुएजमैक्स टैंकर, जो पहले सिंगापुर जा रहा था, इस हफ्ते अरब सागर में दिशा बदलकर भारत की ओर मुड़ गया है। इसमें करीब 7.3 लाख बैरल यूराल्स क्रूड ऑयल है।