बेंगलुरु में ATM से कैश गायब! 500 रुपये का नोट मिलना हुआ दुर्लभ, आखिर क्या हुआ इस शहर में ऐसा?
Updated on
25-02-2026 12:18 PM
नई दिल्ली: साइबर सिटी बेंगलुरु में लगे एटीएम से कैश लगभग गायब है। लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम जा रहे हैं, लेकिन उन्हें पूरी तरह कैश नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि एटीएम में 500 रुपये का भी नोट मिलना दुर्लभ हो गया है। इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार बैंकों में कैश की मांग बढ़ गई है, जिससे कैश की कमी है। इस कारण एटीएम में भी नोट नहीं भरे जा रहे हैं।
दरअसल, इन दिनों सरकारी और प्राइवेट बैंक कैश की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इनके पास कैश नहीं आ रहा। दरअसल, बैंको में कैश की डिमांड अचानक बढ़ गई है। इस कारण बैंक एटीएम में कैश की कमी पूरी नहीं कर पा रहे हैं। कैश कम होने के कारण एटीएम में बहुत कम मात्रा में कैश भरा जा रहा है।
अकाउंट से कैश की निकासी बढ़ी
बैंकर्स के मुताबिक बैंकों में करंट और ओवरड्राफ्ट अकाउंट से कैश की निकासी बढ़ गई है। कंस्ट्रक्शन, प्रॉपर्टी डेवलपमेंट और सरकारी सिविक प्रोजेक्ट में बिजनेस और ठेकेदारों के लिए कैश की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन सेक्टर में वेतन का भुगतान नकद में किया जाता है। इसके कारण ये लोग बड़ी मात्रा में कैश निकाल रहे हैं। आमतौर पर बड़ी मात्रा में नकदी निकासी कुछ ही दिनों में बैंकिंग सिस्टम में वापस आ जाती है, लेकिन बैंकरों का कहना है कि हाल के हफ्तों में यह चक्र धीमा होता दिख रहा है। यानी बैंकों से जितना कैश जा रहा है, उतना वापस नहीं आ रहा।
कहीं चुनाव तो कारण नहीं?
बेंगलुरु में कुछ समय बाद नगर निगम के चुनाव होने हैं। साथ ही अगले कुछ महीनों में पड़ोसी राज्यों केरल और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बैंकों में कैश की कमी को इन चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी चुनावों के कारण राजनीतिक दलों और संभावित उम्मीदवारों ने चुनाव संबंधी खर्चों के लिए धन जुटाना शुरू कर दिया होगा। ऐसे में शहर में कैश की कमी हो गई है।
500 का भी नोट नहीं, डिजिटल पर जोर
अधिकारियों ने बताया कि 500 रुपये के नोट, जो रोजमर्रा के लेन-देन की रीढ़ हैं, विशेष रूप से दुर्लभ हो गए हैं। बैंक एटीएम में नकदी भरने को प्राथमिकता दे रहे हैं ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। वहीं बैंक ब्रांच में कैश की उपलब्धता अभी भी सीमित है। बैंकरों ने कहा कि उन्होंने इस कैश की इस परेशानी को अपने वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उठाया है और बैंकों ने संकट से उबरने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से मदद मांगी है। वहीं बैंकों ने ग्राहकों से कहा है कि वे डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल ज्यादा करें ताकि कैश की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सके।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
नई दिल्ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
नई दिल्ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
नई दिल्ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…