सरकार की इस स्कीम में आपको मिलेंगे ₹1 करोड़, बस हर दिन जमा करें 417 रुपये, चेक करें डिटेल
Updated on
21-08-2022 07:01 PM
PPF Investment: अगर आप भी करोड़पति बनने (How to become a crorepati) का ख्वाब देख रहे हैं तो इसे आप पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको निवेश की आदत (investment planning) डालनी होगी। अगर हम छोटी सेविंग्स को रेगुलर आदत बना ले, तो यह आने वाले सालों में बड़ी रकम बना सकता है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा समर्थित कई निवेश योजनाएं हैं जो बिना किसी जोखिम के साथ अच्छे रिटर्न की पेशकश करती हैं। ऐसा ही एक निवेश विकल्प है- पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) । पीपीएफ जोखिम से बचने वाले निवेशकों के लिए सबसे आकर्षक निवेश विकल्पों में से एक है। साथ ही इसे लंबी अवधि के लक्ष्यों के लिए पैसे बचाने की चाहत रखने वाले निवेशकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। आप पीपीएफ में मासिक पैसा भी बचा सकते हैं और मैच्योरिटी के समय लगभग 1 करोड़ रुपये पा सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे?
पीपीएफ इंटरेस्ट रेट और मैच्योरिटी
वर्तमान में, पीपीएफ सालाना 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर देता है और ब्याज की गणना मासिक आधार पर की जाती है। दिशानिर्देश के अनुसार, निवेशक अपने पीपीएफ खाते में लगातार 15 वर्षों तक अपना पैसा निवेश कर सकते हैं। हालांकि, अगर किसी को 15 साल के अंत में पैसे की जरूरत नहीं है, तो वह पीपीएफ खाते की अवधि को आवश्यकतानुसार कई वर्षों तक बढ़ा सकता है। यह पीपीएफ खाता पांच साल के ब्लॉक में किया जा सकता है। निवेशक अपने पीपीएफ खातों में कम से कम 500 रुपये प्रति वर्ष और अधिकतम 1.5 लाख रुपये प्रति वर्ष तक निवेश कर सकते हैं।
बचा सकते हैं टैक्स
पीपीएफ फिलहाल गारंटीड रिटर्न देता है। पीपीएफ के नियमों के अनुसार, इसमें हर साल 1.5 लाख रुपये तक का निवेश आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 सी के तहत कर कटौती के लिए योग्य है। बता दें कि यह अन्य निश्चित निवेश योजना की तुलना में ज्यादा रिटर्न देता है। सरकार द्वारा हर तिमाही में PPF की ब्याज दर (PPF interest rate) को संशोधित किया जाता है। वर्तमान में, सरकार पीपीएफ योजनाओं के तहत किए गए सभी निवेशों के लिए 7.1% वार्षिक ब्याज दर पर रिटर्न दे रही है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
नई दिल्ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
नई दिल्ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
नई दिल्ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…