लगातार सातवें महीने बढ़ी सोने की कीमत, इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा, कौन खरीद रहा इतना गोल्ड?
Updated on
05-03-2026 02:27 PM
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। फरवरी में सोने की कीमत में लगातार सातवें महीने तेजी आई। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। इस दौरान सोने की कीमत में कुल मिलाकर 61% तेजी आई है। यानी हर महीने के हिसाब से यह औसतन 9 फीसदी बढ़ी है। इससे पहले 2000 के दशक की शुरुआत में और 1970 के दशक में सोने की कीमत में लगातार छह महीने तेजी आई थी।
इस साल सोने की कीमत में करीब 20 फीसदी तेजी आई है। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में राजनीतिक अस्थिरता, युद्ध और आर्थिक अस्थिरता के कारण सोने की कीमत में तेजी आई है। दुनिया पर जब भी मुसीबत आती है तो सोने की चमक बढ़ जाती है। इसकी वजह यह है कि दुनिया में अनिश्चितता बढ़ने पर निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने का रुख करता है। साथ ही कई देशों के सेंट्रल बैंकों ने हाल में सोने की जमकर खरीदारी की है। इससे सोने की कीमत में तेजी आई है।
किसने खरीदा सोना?
सोने की कीमत में साल 2020 से साल 2025 तक 5 साल के दौरान 265% फीसदी तेजी आई। इस दौरान चीन, पोलैंड, तुर्की और भारत समेत कई देशों के सेंट्रल बैंकों ने सोने की जमकर खरीदारी की। सोना खरीदने में चीन सबसे आगे है। उसने पिछले पांच साल में आधिकारिक रूप से 357.1 टन सोना खरीदा। चीन के बाद सबसे ज्यादा सोना खरीदने वाला देश पोलैंड रहा जिसने 5 साल में 314.6 टन सोना खरीदा। इसके बाद तुर्की (251.8 टन) और भारत (245.3 टन) का नंबर रहा।
सोने की कीमत में फरवरी में लगातार सातवें महीने तेजी आई है
यह पहला मौका है जब सोने की कीमत लगातार सात महीने बढ़ी है
इससे पहले दो बार सोने की कीमत में लगातार 6 महीने उछाल आई थी
पिछले सात महीने में सोने की कीमत में 61 फीसदी तेजी आई है
ब्राजील ने इस दौरान 105.1 टन, अजरबैजान ने 83.6 टन, जापान ने 80.8 टन, थाईलैंड ने 80.6 टन, हंगरी ने 78.5 टन और सिंगापुर ने 77.3 टन सोना खरीदा। हालांकि कई देशों ने पिछले 5 साल में सोना बेचा भी है। इनमें फिलीपींस सबसे आगे है। उसने इस दौरान 65.2 टन सोना बेचा। कजाकस्तान ने इस दौरान 52.4 टन सोने की बिक्री की। इसी तरह आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने 19.1 टन सोना बेचा। जर्मनी का गोल्ड रिजर्व 16.3 टन कम हो गया जबकि मंगोलिया ने 15.9 टन सोना बेचा। ताजिकिस्तान ने 11.9 टन, यूरो एरिया ने 10.8 टन, कोलंबिया ने 9.2 टन और फिनलैंड ने 5.4 टन सोना बेचा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
नई दिल्ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
नई दिल्ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
नई दिल्ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…