गुरुग्राम में तेजी से बढ़ रहीं कीमतें
गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतें बहुत तेजी से बढ़ी हैं। साल 2025 में गुरुग्राम ने प्रॉपर्टी के मामले में दिल्ली के लुटियंस जोन को भी पीछे छोड़ दिया। यहां प्रति वर्ग फुट कीमत मुंबई से भी ज्यादा हो गई है और यह लंदन और दुबई के बराबर पहुंच गई है।100 करोड़ या इससे ज्यादा की डील
- कुछ समय पहले ब्रिटिश बिजनेसमैन सुखपाल सिंह अहलूवालिया ने 11,416 वर्ग फुट का एक अपार्टमेंट 100 करोड़ रुपये में खरीदा था।
- पिछले साल इन्फो-एक्स सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी ने अपने डायरेक्टर ऋषि पार्टी के जरिए 16,000 वर्ग फुट का एक पेंटहाउस 190 करोड़ रुपये में खरीदा था।